VIDEO: ऋतिक रोशन के नए रिश्ते पर लग रही मुहर, एयरपोर्ट पर इस एक्ट्रेस का हाथ पकड़े नजर आए
नई दिल्ली, 5 अप्रैल: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बीच अफेयर की खबरें काफी वक्त से सामने आ रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों स्टार्स ने इस पर कुछ नहीं कहा। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि फैन्स अब ऋतिक के अफेयर की खबर पर मुहर लगा रहे हैं। (वीडियो-नीचे)

नहीं छोड़ा हाथ
सबा और ऋतिक को पहली बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबर सामने आई, लेकिन अब ऐसा लग रहा कि दोनों स्टार्स अपने रिश्ते की पुष्टि खुद ही कर रहे हैं। हाल ही में जब ऋतिक को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो वो सबा आजाद का हाथ पकड़े हुए थे। उनके सामने मीडियाकर्मी खड़े होकर वीडियो बना रहे थे, लेकिन दोनों ने एक दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा।

ऐसे हुई थी मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक ऋतिक और सबा की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद वो एक-दूसरे के संपर्क में आ गए। वैसे तो किसी को इस रिलेशन के बारे में कुछ पता नहीं था, लेकिन जब दोनों को साथ में मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर करते देखा गया, तो उनके रिश्ते की चर्चा ने जोर पकड़ लिया।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
ऋतिक के फैन्स अपने फेवरेट स्टार के नए रिलेशन को लेकर खुश नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये जोड़ी काफी क्यूट लग रही है। हालांकि कुछ लोग इसके लिए एक्टर को ट्रोल करने लगे। एक शख्स ने लिखा कि सबा ऋतिक की बेटी की तरह लग रही है।

सुजैन से लिया था तलाक
आपको बता दें कि ऋतिक ने सुजैन के साथ 2000 में शादी की थी। दोनों 14 साल तक साथ रहे, इसके बाद उन्होंने 2014 में अलग होने का फैसला किया। ऋतिक सुजैन का तलाक बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक में से एक है, क्योंकि इसके लिए एक्टर को 380 करोड़ रुपये देने पड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications