मुस्लिम लड़के से रिश्ता रखने पर पीटी गई थीं ऋतिक की बहन सुनैना, पिता राकेश रोशन ने उठाया था हाथ
मुंबई, 18 दिसंबर: फिल्म इंडस्ट्री में रोशन परिवार एक काफी जाना पहचाना परिवार है। तीन पीढ़ियों से ये परिवार इस क्षेत्र में हैं। इस परिवार ने कई बड़ी सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं तो कई विवाद भी इनके नाम जुड़े हैं। ऋतिक रोशन का नाम कंगना के साथ रिश्ते को लेकर काफी विवादों में रहा था। वहीं ऋतिक की बहन सुनैना रोशन एक समय अपने पिता यानी राकेश रोशन पर ही मारपीट का आरोप लगा चुकी हैं। ऋतिक पर भी उन्होंने परेशान करने का इल्जाम लगाया था।

पिता ने मुझ पर उठाया हाथ
साल 2019 में ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में आई थीं। उनका नाम रुहेल अमीननाम के शख्स से जुड़ा था। इसको लेकर सुनैना ने कहा था पूरा परिवार उनके साथ मारपीट करता है। सुनैना ने कहा था कि एक मुस्लिम लड़के, रुहेल से रिश्ता रखने की वजह से उनको परिवार में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि उनके पिता राकेश रोशन ने तो उन पर हाथ भी उठाया है।

ब्वॉयफ्रेंड की वजह से मारा
सुनैना ने उस वक्त एक इंटरव्यू में कहा था वह घर में नरकजैसा जीवन जी रही हैं। वह एक मुस्लिम लड़के के साथ रिश्ते में हैं, इस वजह से पिता राकेश रोशन ने उन्हें थप्पड़ मारा और कहा कि वह लड़का एक आतंकवादी है। सुनैना ने भाई रितिक पर भी घर देने का वादा पूरा न करने का भी आरोप लगाया था। उस समय ऋतिक और राकेश रोशन ने सुनैना के आरोपों पर चुप्पी साध ली थी।

सुनैना की दो बार टूटी शादी
सुनैना रोशन ऋतिक रोशन की बड़ी बहन हैं। सुनैना रोशन अमूमन खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। सुनैना की निजी जिंदगी बहुत सीधी नहीं रही हैं। उन्होंने दो बार शादी की लेकिन दोनों ही बार उनका रिश्ता टूट गया। सुनैना के पहले पति का नाम आशीष सोनी था, जिनसे साल 2000 में उनका तलाक हो गया था। सुनैना ने साल 2009 में मोहन नागर से शादी रचाई मगर कुछ वक़्त बाद ये रिश्ता भी टूट गया। इसके अलावा भी कई लोगों से उनका रिश्ता रहा। बता दें कि सुनैना कैंसर से भी जूझ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications