Video: एक दूजे का हाथ थाम दिखे ऋतिक रोशन-सबा आजाद, क्या जल्द कर सकते हैं शादी?
ऋतिक रोशन और सबा अजाद यूरोप से छुट्टियां बिताने के बाद मुंबई वापस लौटे। इस दौरान दोनों को स्पॉट हुए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मुंबई, 24 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस दोनों ने अपने इस रिश्ते को अप्रैल को में ही ऑफिशियल कर दिया था। जिसके बाद से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही दोनों यूरोप टूर पर थे। छुट्टियां बिताने के बाद दोनों साथ में मुंबई लौटे। इस दौरान ऋतिक और सबा मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सबा-ऋतिक
सुजैन खान से तलाक लेने के बाद ऋतिक रोशन का अब सबा अजाद के साथ अफेयर चर्चा में रहता है। आए दिन दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हालांकि दोनों ने अपने इस रिलेशनशिप को अप्रैल में ही ऑफिशियल कर दिया था। हाल ही में ऋतिक रोशन और सबा आजाद यूरोप वैकेशन से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
हाथों में हाथ थामे नजर आए ऋतिक-सबा
सबा अजाद और ऋतिक रोशन को शनिवार 23 जुलाई की रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों एक दूसरे से बात करते और साथ हाथों में हाथ थामे हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ ऋतिक की बहन सुनैना रोशन और मां पिंकी रोशन भी नजर आई थीं। अब इस कपल की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही फैंस दोनों एकसाथ इस तरह देख सोशल मीडिया पर खुशी जता रहे हैं।
क्या जल्द करने वाले हैं शादी?
हाल ही में यूरोप टूर के दौरान सबा अजाद ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कईं तस्वीरें साझा की थी। जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं। अब इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से क्यास लगाए जा रहे हैं कि, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इसको लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पहली बार डिनर डेट में स्पॉट हुए ऋतिक-सबा
ऋतिक रोशन और सबा अजाद के रिश्ते को लेकर अफवाह तब उड़नी शुरू हुई जब दोनों को एकसाथ डिनर डेट में स्पॉट किया गया। बाद में सबा को ऋतिक रोशन के परिवार के साथ देखा गया। जिसकी तस्वीर ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें सबा अजाद ऋतिक के परिवार के साथ नजर आईं।

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल में अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'विक्रम वेधा' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन फिल्म फाइटर में भी दिखाई देंगे। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications