ऋतिक रोशन ने पकड़ा सबा आजाद का हाथ, लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स, कहा- छोटी बच्ची है क्या जो हमेशा इसका....

Hrithik Roshan and Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आजकल अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी नई गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। लोग उनकी लव लाइफ को लेकर कई तरह की बातें करते रहते हैं। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन पिछले लंबे समय से खुद से 12 साल छोटी एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों सार्वजनिक रूप से अपने प्यार का ऐलान कर चुके हैं और अक्सर एक दूसरे का हाथ थामे स्पॉट किए जाते हैं।

डिनर डेट पर पहुंचे ऋतिक रोशन-सबा आजाद
ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद अक्सर साथ में लंच-डिनर डेट्स और वेकेशन पर जाते भी नजर आते हैं। बीती रात को ऋतिक रोशन और सबा आजाद डिनर डेट के लिए निकले थे। उनके साथ ऋतिक रोशन के दोनों बेटे रिहान और रिदान भी मौजूद थे। ऋतिक रोशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Hrithik Roshan

गर्लफ्रेंड सबा आजाद का हाथ थामे नजर आए ऋतिक
49 साल के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन इस वीडियो में सेफद रंग की टीशर्ट, खाकी पैंट और सफेद जूतों में बहुत ही डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। वहीं सबा आजाद ब्लू ड्रेस और स्नीकर्स में नजर आ रही हैं। रिहान ने काली टी-शर्ट और चारकोल पैंट पहनी थी, जबकि रिदान ने सफेद टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर पहना था। दोनों ने सफेद जूते पहने थे। वीडियो में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का हाथ थामे हुए नजर आए और उन्हें गाड़ी तक अपने साथ लेकर गए। वहीं ऋतिक के दोनों बेटे पापा के पीछे-पीछे चलते नजर आए।

लोगों ने ऐसे भद्दे कमेंट्स
आपको बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है- ऋतिक की गर्ल्स के मामले में च्वॉइस एकदम वाहियात है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आज कल के टाइम में कौन गर्लफ्रेंड है और कौन बेटी समझ में ही नहीं आता है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- छोटी बच्ची है क्या जो हर वक्त हाथ पकड़कर चलना होता है। वहीं ऋतिक रोशन के फैंस ने इस जोड़ी की तारीफ भी की है।

फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे ऋतिक रोशन
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में देखा गया था, जो साउथ मूवी की हिंदी रीमेक थी। अब जल्द ही वह फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे। इसके लिए वह जोर शोर से तैयारी भी कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर तरह तरह के अपडेट्स भी दे रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+