'सौतन बनीं बेस्टफ्रेंड्स' सुजैन खान ने ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ की पार्टी, दिया ये प्यारा नाम
Sussanne Khan Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जब से उनका तलाक सुजैन खान से हुआ है उसके बाद से वह सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।
सुजैन खान से अलग होने के बावजूद ऋतिक रोशन की उनसे अच्छी दोस्ती है। दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक्टर की एक्स वाइफ सुजैन और एक्टर की गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पोज करते हुए नजर आए।

दरअसल, हाल ही में सुजैन खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एंजॉय करती हुई नजर आईं। इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज दिखीं। बता दें कि, ये तस्वीर ऋतिक रोशन के बेटे ऋहान रोशन के 18वें जन्मदिन की है। गोवा में उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
सुजैन खान और सबा आजाद की तस्वीर में एक दूसरे को हग करती हुई नजर आ रही हैं। फोटो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा, सभी प्यार और सनशाइन के लिए धन्यवाद डार्लिंग साबू।' वहीं सबा आजाद ने उनकी इस फोटो को रिशेयर करते हुए लिखा, 'अब तक के सबसे अच्छे समय के लिए मेरी सूज़ को थैंक्यू।' फिलहाल ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
अब इस फोटो के वायरल होने के बाद फैंस हैरान हैं कि आखिर सौतन होने के बावजूद दोनों के बीच इतनी तगड़ी दोस्ती कैसे है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ऋतिक रोशन दोनों को ही खुश रख रहे हैं।' एक ने लिखा, 'मूव ऑन तो हो ऐसा।' एक ने लिखा, 'सौतन बनी बेस्ट फ्रेंड्स'। इस तरह से कमेंट कर लोग सुजैन खान और सबा आजाद को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान का साल 2013 में तलाक हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications