Fighter BO Collection: चार दिन में ऋतिक रोशन की फाइटर ने तोड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

Fighter Box Office Collection Day 4: सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म फाइटर की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस को फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आ रही है कि इसने महज चार दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्म फाइटर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में पहले ही एंट्री कर ली थी। इस हिसाब से ये फिल्म हिंदी सिनेमा में ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। अगर सामने आई रिपोर्ट पर नजर डालें तो हर दिन फिल्म की कमाई में इजाफा होता जा रहा है।

Fighter

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म फाइटर ने रविवार को 19.4 करोड़ की शानदार कलेक्शन कर लिया। जबकि पहले दिन 22.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन ये आंकड़ा 39.5 करोड़ और तीसरे दिन 27.5 करोड़ रहा। इस हिसाब से फिल्म ने इन चार दिनों में 108.9 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। फिल्म फाइटर के रिलीज होने का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। ऐसे में फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में फैंस ऋतिक रोशन के एक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस हिसाब से चार दिनों में फाइटर ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इस साल का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+