लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराए गए

मुंबई, 24 अप्रैल: संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत में खराबी के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदिनाथ ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने बताया कि उनके पिता की हालत स्थिर है। 84 साल के हृदयनाथ मशहूर गायिका लता मंगेशकर और आशा भोंसले के छोटे भाई हैं।

लता मंगेशकर के भाई हृद ए

Recommended Video

    Film Munna Bhai के डॉ. Rustom से खास बातचीत, 1988 से शुरू किया था Filmy career | वनइंडिया हिंदी

    आदिनाथ मंगेशकर ने कहा है कि तबीयत बिगड़ने पर वो अपने पिता हृदयनाथ मंगेशकर को अस्पताल में लाए थे, जहां डॉक्टरों ने उनको एडमिट कर लिया। आदिनाथ ने बताया कि डॉक्टरों ने हृदयनाथ की सेहत में सुधार बताया है लेकिन उनको करीब 10 दिन अस्पताल में रहना होगा।

    बता दें कि हृदयनाथ मंगेशकर की बहनों लता मंगेशकर और आशा भोसले से अलग अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हृदयनाथ मंगेशकर को संगीत और फिल्म जगत में बालासाहेब के नाम से जाना जाता है। हृदयनाथ ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 1955 में मराठी फिल्म आकाश गंगा से की थी। तब से उन्होंने मराठी फिल्मों जैसे संसार, चानी, हा खेल सवल्यंचा, जानकी, जैत रे जैत, उम्बर्था और निवडुंग और कुछ बॉलीवुड फिल्म में भी संगीत दिया है। हृदयनाथ ने दूरदर्शन के संगीत नाटक फूलवंती के लिए भी संगीत दिया है। हृदयनाथ मंगेशकर को अपने पूरे करियर में कई पुरस्कार मिले हैं। उन्हें 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+