Rakhi Sawant का इन पार्टनर्स के साथ रहा रिलेशन, जानिए कैसी रही उनकी लव लाइफ?
राखी सावंत की जिंदगी में अब तक कईं लोग आए जिनसे उन्हें प्यार हुआ। लेकिन, बाद में फिर उन्हें अलग होना पड़ा।
मुंबई, 4 जून: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आजकल वह अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन, इसके अलावा ऐसे कईं लोग हैं जो राखी सावंत की लाइफ में आए जिनसे उन्हें लगा कि शादी होगी लेकिन कुछ वजहों से दोनों को अलग होना पड़ा।

कैसी रही राखी सावंत की लव लाइफ?
बॉलीवुड में हमेशा अपने बयानों और अपनी निजी जिंदगी को लेकर ड्रामा गर्ल राखी सावंत चर्चा में रहती हैं। उनकी लव लाइफ की अगर बात करें तो अब तक उनके साथ कईं सेलेब्स का नाम जुड़ चुका है। कईं बार ऐसा भी होता है कि, वह अपने पार्टनर को सामने लाती हैं तो पता चलता है वह उनका लवर नहीं बल्कि सिर्फ एक दोस्त है। चलिए आज जानते हैं कि, अब तक राखी सावंत का कितनों के साथ नाम जोड़ा गया है।

राखी सावंत और दीपक कलाल
आपको बता दें कि, दीपक कलाल एक यूट्यूबर हैं जिनके साथ कईं बार राखी सावंत की तस्वीरें सामने आई हैं। राखी सावंत ने उनको अपना पति तक बता दिया था। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे।

राखी सावंत और इलेश पारुंजवाला
बिग बॉस से निकलने के बाद राखी सावंत का साल 2009 में स्वयंवर हुआ था। इस रियलिटी शो में उन्होंने इलेश पारुंजवाला के साथ ऑनस्क्रीन शादी कर ली थी लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।

राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी
अभिषेक अवस्थी एक कोरियोग्राफर, डांसर और मॉडल हैं। लेकिन, इनका दिल ड्रामा क्वीन राखी सावंत पर आ गया था। दोनों एक साथ कईं रिएलिटी शो में नजर आ चुके हैं। लेकिन, दोनों का रिश्ता उन दिनों काफी सुर्खियों में रहा। दरअसल, राखी सावंत को वेलेटाइन डे पर अभिषेक रोज़ देने पहुंचे तो राखी सावंत ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

राखी सावंत और मीका सिंह
राखी सावंत का एक बार मीका सिंह के साथ भी नाम जोड़ा गया। दरअसल राखी के जन्मदिन पर मीका सिंह ने उन्हें पकड़कर जमकर किस कर लिया था। हालांकि राखी सावंत ने मीडिया के सामने ये साफ नहीं किया कि, क्या वह मीका के साथ रिलेशन में थीं या नहीं।

राखी सावंत और रितेश
हाल ही में राखी सावंत का उनका पति रितेश संग तलाक हुआ। राखी ने खुद इस बात की जानकारी दी कि, रितेश उनको अचानक छोड़कर भाग गए। जिसका दुख राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया था।

राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी
इन दिनों राखी सावंत प्यार में हैं जब से उनकी जिंदगी में आदिल खान की एंट्री हुई है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में राखी सावंत ने खुलासा किया था कि, वह और आदिल एकसाथ रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications