जिसकी इफ्तार पार्टी में लग जाती थी स्टार की भीड़, आखिर कैसे बॉलीवुड के खास बन गए बाबा सिद्दीकी?

Baba Siddique Iftar Party: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। हालांकि, एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। ये खबर राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री इसलिये क्योंकि बाबा सिद्दीकी का दबदबा बॉलीवुड में भी अच्छा खासा हुआ करता था। ऐसे में चलिये जानते हैं कि आखिर कैसे बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड के इतने करीब आए।

राजनीति में दबदबा रखने वाले बाबा सिद्दीकी आखिर बॉलीवुड के इतने नजदीक कैसे आए? उनकी इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए क्यों सेलेब्स होड़ लगाए रहते थे? कौन था वो शख्स, जिसने बाबा सिद्दीकी को फिल्मी गलियारों के करीब होने पर मजबूर कर दिया? ऐसे ही कई सारे सवाल हैं, जो सेलेब्स के फैंस के मन में घूम रहे हैं। चलिये बात करते हैं इन सवालों के जवाब की...

Baba Siddiqui

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाबा सिद्दीकी अपने पिता के साथ घड़ी बनाने का काम करते थे। मेहनत कर वे मुंबई युवा कांग्रेस के महासचिव बन गए। वे हमेशा से बॉलीवुड एक्टर सुनील दत्त को काफी मानते थे और सुनील दत्त कांग्रेस से जुड़े थे। ऐसे में बाबा सिद्दीकी सुनील दत्त के बेहद करीब आ गए।

ऐसा कहा जाता है कि बाबा सिद्दीकी सुनील दत्त को आदर्श मानते थे और उन्हीं की तरह समाज सेवा का भी काम किया करते थे। सुनील दत्त ही थे, जिनकी वजह से बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी शुरू हुई थी। कई सालों से बाबा सिद्दीकी सितारों को इफ्तार पार्टी देते आ रहे हैं। उनकी इफ्तार पार्टी में काफी धमाचौकड़ी मची रहती थी। फिल्मी सितारे यहां बड़ी संख्या में पहुंचते थे। हर सितारा इस पार्टी में पहुंचने को अपनी शान से जोड़कर देखता था।

इफ्तार पार्टी की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज हर साल सामने आते हैं। सलमान खान के पिता और भाइयों समेत हर कोई इस इफ्तार पार्टी में शामिल होता था। वहीं शाहरुख खान को भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में देखा जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+