Housefull BO Collection Day 10: रविवार के दिन हुई अक्षय की बल्ले-बल्ले, फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल

Housefull Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 का दूसरा वीकेंड भी खत्म हो गया है। फिल्म ने दूसरा रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर पूरा कर लिया है। सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। वीकेंड में एक बार फिर कमाई में उछाल देखने को मिला है। फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

ट्रेड साइट सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल 5' ने दसवें दिन 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने नौवें दिन 9.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 6 करोड़ रुपये, सातवें दिन 6.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 8.5 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 11.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 13 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 32 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 30 करोड़ रुपये और पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 153.50 करोड़ रुपये हो गया है।

Housefull Box Office Collection Day 10

अक्षय की पिछली फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं रहा था। स्काई फोर्स ने ठीक कमाई की थी, लेकिन उसकी कमाई विवादों में रही। हाउसफुल 5 ने बॉक्स वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 210 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। बावजूद इसके इस फिल्म को हिट कैटेगरी में शामिल नहीं किया जा सकता है। उसकी वजह ये है कि फिल्म की बजट 250 करोड़ रुपये है। साथ ही इसमें करीब 24 एक्टर्स हैं। सबकी पॉपुलैरिटी के बाद भी फिल्म का कलेक्शन गिरा है। ट्रेड एक्सपर्ट की माने तो फिल्म जब 300 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन करती है तो इसे हिट कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। लेकिन वीकेंड कलेक्शन को देखते हुए ऐसा आसार लग रहे हैं कि फिल्म 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकितन धीर जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+