Housefull BO Collection Day 1: फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, अक्षय कुमार खुशी से झूम उठेंगे
Housefull Box Office Collection Day 1: हाउसफुल 5 अब रिलीज हो गई है। 6 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को भले ही क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले जुले रिव्यू मिल हों। लेकिन फिल्म ने पहले दिन कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। कमाए ऐसी हुई है कि अक्षय कुमार और फिल्म के मेकर्स भी खूब खुश होंगे। फिल्म को मेकर्स ने प्रमोट किया। इसके गानों ने फिल्म का खूब बज बनाया। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन किया था। जिस वजह से फिल्म की ओपनिंग ठीक बताई जा रही थी। ऐसे में अब फिल्म को अच्छी ओपनिग मिली है।
ट्रेड साइट सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल 5' की अबतक की कमाई 21.92 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) हो गई है। अभी शाम के शोज का आंकड़ा 28.01% रही है। वहीं नाइट के शोज की ऑक्यूपेंसी अभी तक अच्छे तरीके से नहीं आई है ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि रात में इससे ज्यादा पब्लिक फिल्म देखने जाएगी। इसलिए कलेक्शन में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिल सकती है।

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 20-22 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये अक्षय के करियर की अच्छी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी। फिल्म ने 9 करोड़ रुपये तो एडवांस बुकिंग में कमाए थे। वहीं, पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फिल्म 18-20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है।
हाउसफुल के पिछले चार पार्ट्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हाउसफुल (2010): 74.4 करोड़
हाउसफुल 2 (2012): 114 करोड़
हाउसफुल 3 (2016): 107.7 करोड़
हाउसफुल 4 (2019): 206 करोड़
टोटल कलेक्शन : 502.01 करोड़ रुपए
हाउसफुल 5 के साथ मेकर्स ने एक नया प्रयोग किया है। फिल्म के दो वर्जन रिलीज हो रहे हैं। इसे A और B नाम दिया गया है। जिसने फिल्म का बज और बढ़ा दिया है। अब देखना ये है कि कौन सा फिल्म का वर्जन लोगों को पसंद आता है। हालांकि एक दिन बाद इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकिता धीर जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications