'चाहता हूं मेरी 5 बेटियां हो' क्या दूसरी शादी करने वाले हैं हनी सिंह? रैपर ने दिया बड़ा हिंट
Honey Singh On Second Marriage: बॉलीवुड के मशहूर रैपर हनी सिंह पहली शादी शालिनी तलवार से हुई थी। सिंगर पर उनकी एक्स पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया। अब हाल ही में हनी सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही है।
हाल ही में हनी सिंह आजतक के एक इवेंट में पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की। सिंगर ने बताया कि वह अब जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सच में बेटी चाहते हैं? तो सिंगर ने कहा वह चाहेंगे कि उनकी 5 बेटियां हों।

हनी सिंह ने कहा कि, अगर मैं शादी करता हूं तो जरूर चाहूंगा कि मेरी एक नहीं बल्कि 5 बेटियां हों। अगर ऐसा हुआ तो वह घर पर एक 'स्पाइस गर्ल' का ग्रुप बना लेंगे। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह एक बेटी को गोद जरूर लेंगे। सिंगर का हमेशा से मन था कि उनकी एक प्यारी सी बेटी हो।
जब हनी सिंह से पूछा गया कि वह अपने जैसा बेटा नहीं चाहते? तो सिंगर ने साफतौर पर कहा कि वह अपने जैसी केवल बेटी चाहते हैं। हनी सिंह के इस बयान से ये साफ हो गया कि वह अपनी तलाक होने के बाद फिर से जिंदगी की नई शुरुआत कर सकते हैं। सिंगर खुद को नया मौका देना चाहते हैं और घर बसाने के साथ-साथ बेटी के पिता बनना चाहते हैं। हालांकि शादी को लेकर सिंगर ने कोई बयान नहीं दिया।
हनी सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सिंगर ने कई इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह काफी सक्सेसफुल हो गए थे तो नशा करने लगे थे। जिसकी वजह से उनकी पर्सनल लाइफ बर्बाद हो गई। सिंगर की साल 2011 में शालिनी तलवार से शादी हुई थी। लेकिन इसका अंत बहुत ही बुरी तरह हुआ। हनी सिंह का कहना है कि कुछ ही महीने उनकी शादी अच्छी चली लेकिन बाद में दौलत-शोहरत के नशे ने सबकुछ बर्बाद कर दिया था। हालांकि सिंगर ने ये नहीं बताया कि आखिर उनका किस वजह से तलाक हुआ था।
ये भी पढ़ें: Honey Singh और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, 12 साल की टूटी शादी, सिंगर को देनी पड़ी मोटी रकम












Click it and Unblock the Notifications