Honey Singh and Badshah: हनी सिंह या बादशाह किसके पास हैं ज्यादा पैसे? कैसे करते हैं कमाई?
Honey Singh and Badshah: आज के समय में म्यूजिक की दुनिया में यो यो हनी सिंह और रैपर बादशाह का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। खासतौर पर युवा वर्ग इन दोनों के गानों पर फिदा है। हालांकि हनी सिंह ने रैपर बादशाह से पहले अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत कर ली थी।
हनी सिंह का चमचमाता करियर
हनी सिंह ने बहुत ही कम समय में काफी सफलता हासिल कर ली थी। वह फिल्मों में तो गाना गाते ही थे, साथ ही अपने सोलो म्यूजिक एल्बम भी रिलीज करते थे। इन सबसे हनी सिंह की करोड़ों में कमाई होती थी। बाद में कुछ समय के लिए हनी सिंह की पर्सनल जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे।

डिप्रेशन का शिकार हो गए थे हनी सिंह
हनी सिंह कुछ समय के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब भी हो गए थे। कहा जाता है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में काफी तनाव चल रहा था। उनका तलाक भी हो गया था। इसके बाद सिंगर डिप्रेशन में भी चले गए थे। हालांकि अब हनी सिंह ने फिर से धमाकेदार वापसी कर ली है।
म्यूजिक इंडस्ट्री में बादशाह ने जमाए कदम
वहीं रैपर बादशाह ने भी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने कदम जमा लिए हैं और अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज के समय में पार्टीज में बादशाह और हनी सिंह के गाने ही बजते सुनाई देते हैं। आइए आपको बताते हैं कि म्यूजिक इंडस्ट्री के इन 2 स्टार्स के पास कितना पैसा है और कौन ज्यादा अमीर है।
यो यो हनी सिंह या फिर रैपर बादशाह, कौन है ज्यादा अमीर?
यो यो हनी सिंह की कुल संपत्ति और कमाई
-यो यो हनी सिंह सिंगर और रैपर होने के साथ साथ एक अच्छे प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में अपना अलग जादू बिखेरा है। उनका अलग स्टाइल हर किसी को पसंद है और उनके गानों पर हर कोई झूमने लगता है।
-हनी सिंह ने अपना म्यूजिक करियर बहुत ही कम उम्र से शुरू किया था। हनी सिंह सिंगर होने के साथ साथ सॉन्ग कंपोजर भी हैं और लाइव शोज भी करते हैं। उन्होंने हिंदी और पंजाबी गाने गाए और बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गाना गाया है। यही वजह है कि वह देश के महंगे सिंगर्स में से एक हैं।
द फाइनेंसियल एक्सप्रेस के अनुसार हनी सिंह के पास करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं फिल्म में एक गाने के लिए वो करीब 70 से 80 लाख रुपये की फीस लेते हैं। हनी सिंह एक महीने में करीब 1 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। ऐसे में वह सालभर में 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं।
हनी सिंह का आलीशान घर
हनी सिंह की भारत में कई जगहों पर शानदार प्रॉपर्टीज हैं। पंजाब में उनका एक आलीशान पुश्तैनी घर है जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए के आसपास है। इसके अलावा सिंगर के पास दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम इलाके में एक लग्जीरियस घर है जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए है।
सिंगर की महंगी गाड़ियां
हनी सिंह के पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास ऑडी से लेकर जगुआर और हार्ले डेविडसन जैसी महंगी बाइक भी है। इन सबकी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
रैपर बादशाह की कुल संपत्ति
-आपको बता दें कि फेमस रैपर बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसौदिया है और उनका जन्म दिल्ली में हुआ है। बादशाह बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे। बादशाह ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर वह म्यूजिक में नहीं आते तो आज वह एक आईएएस ऑफिसर होते। वह अपनी क्लास में टॉप करते थे।
-बादशाह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कर दी थी लेकिन अचानक ही उनका झुकाव म्यूजिक की तरफ होने लगा और उन्होंने इंडियन रैपर यो यो हनी सिंह के साथ अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। वह हनी सिंह के बैंड का हिस्सा बन गए थे लेकिन बाद में बादशाह ने खुद को हनी सिंह के बैंड से अलग कर लिया और आज वह दुनियाभर के फेमस रैपर में से एक हैं।
-रैपर बादशाह की कुल संपत्ति लगभग 15 मिलियन यानी 110 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके साथ ही वह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे अमीर रैपरों में से एक हैं। उन्होंने अपनी म्यूजिक करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।
बादशाह का आलीशान घर
रैपर बादशाह मुंबई के एक पॉश इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इस अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा बादशाह का एक लग्जीरियस घर चंडीगढ़ में भी है जहां वह अक्सर जाया करते हैं। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में बादाशह का अपना एक रेस्तरां भी है, जहां से उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है।
महंगी गाड़ियों और एक्सपेंसिव जूतों का शौक
बादशाह को महंगी गाड़ियों और एक्सपेंसिव जूतों का भी काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में लैम्बोर्गिनी, फेरारी, और मर्सिडीज-बेंज जैसी लग्जीरियस कारें शामिल हैं। बादशाह के गैराज में बीएमडब्ल्यू 640डी और जैगुआर की लग्जरी सिडान जैसी कार मौजूद हैं। उनके पास रोल्स रॉयस की लग्जीरियस कार भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है। इतना ही नहीं रैपर बादशाह के पास लाखों की कीमत वाले एक्सपेंसिव जूतें भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications