पहले मु्ंडवाया सिर और फिर.... इस मशहूर सिंगर ने लाइव आकर कर दी ये अजीब हरकत, फैंस के भी उड़े होश
मशहूर हॉलीवुड सिंगर डोजा कैट ने इंस्टाग्राम लाइव पर ऐसी हरकत की, जिसे जानकर फैंस हैरान रह गए। डोजा की इस बोल्ड हरकत से वे इंटरनेट पर छा गई हैं।
मुंबई, 12 अगस्त: मशहूर हॉलीवुड सिंगर और रैपर डोजा कैट ने इंटरनेट पर उस वक्त तहलका मचा दिया, जब वे इंस्टाग्राम लाइव आईं। सबको शॉक करने की वजह उनका इंस्टाग्राम लाइव आना नहीं, बल्कि लाइव आकर वो हरकत करना था, जिसे देखकर फैंस भी सन्न रह गए। इस बार सिंगर ने ऐसी करामात की है, जिसे देखकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। यूजर्स उनका ये अंदाज देखकर तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। डोजा की ये करामात काफी बोल्ड है, जो शायद हर कोई ना कर पाए। आइये जानते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी।

इंटरनेट पर छाई हैं डोजा
बताते चलें कि डोजा कैट काफी मशहूर हॉलीवुड सिंगर और रैपर हैं। लेकिन इन दिनों वे अपने सॉन्ग या रैप नहीं, बल्कि अजीब हरकतों की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

डोजा ने क्या किया?
आपको जानकर हैरानी होगी कि डोजा ने अपनी सिर ही मुंडवा लिया है। इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम लाइव आकर उन्होंने अपनी आइब्रो भी शेव कर लीं। सिंगर की ये अजीब हरकर देखकर फैंस तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

लाइव पर उठाया ये कदम
इंस्टाग्राम लाइव आकर डोजा ने आइब्रो शेव कर डाली। ग्रैमी अवॉर्ड विनर डोजा की इस हरकत से सब हक्के-बक्के रह गए। वीडियो में वे बताती हैं कि उन्हें कभी भी अपने सिर के बाल पसंद नहीं थे। फिर अचानक रेजर उठाकर उन्होंने अपनी आइब्रो भी शेव कर डाली।

डोजा को पसंद है न्यू लुक
डोजा ने कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि अपनी सिर मुंडवाने में मुझे इतना समय लगा। वे बोलीं कि उन्हें अपना लुक काफी पसंद आ रहा है। मुझे लगता है कि मेरे सिर पर कभी बाल होने ही नहीं चाहिए थे। मुझे सिर पर बालों का होना पसंद ही नहीं है।

फैंस को हुई हैरानी
उन्होंने कहा कि मुझे अपने सिर पर बाल नहीं पसंद थे। मैं अपनी जिंदगी का एक भी पल आपके साथ शेयर नहीं कर सकती। जब मैंने ये ना कहा हो कि ये कूल है। मुझे बस अपने बाल नहीं पसंद। डोजा का ये अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

लोगों ने बताया बोल्ड कदम
बताते चलें कि एक ओर लोग डोजा की इस हरकत के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कई लोग उनके इस कदम को बोल्ड बताते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वे कहती हैं कि पहले अपने लुक को छुपा रही थीं। इसकी वजह से उन्हें विग पहननी पड़ती थी। उन्हें दिक्कत भी होती थी।

बालों से होती थी परेशानी
सिंगर कहती हैं कि बालों से इस कदर उन्हें परेशानी थी कि वर्कआउट करते हुए भी उन्हें इसकी वजह से काफी दिक्कत होती थी। वे बालों से काफी परेशान रहती थी। फिलहाल वे काफी खुश हैं और प्राउडली अपना न्यू लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications