Spider-Man: No Way Home का ट्रेलर रिलीज, तबाह होते शहर को बचाने के लिए डॉक्टर स्ट्रेंज देंगे साथ
Spider Man
मुंबई, 24 अगस्त: हॉलीवुड फिल्म के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मार्वल स्टूडियो की हिट सीरीज 'स्पाइडर-मैन' का अगला ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इससे पहले 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का ट्रेलर सोमवार को सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, जिसके बाद मंगलवार को फिल्म का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में इस बार स्पाइडर-मैन के साथ डॉक्टर स्ट्रेंज भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पुरानी फिल्म के आगे से स्टोरी शुरू
वहीं अगर ट्रेलर की बात करें तो फिल्म की स्टोरी स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम के बाद से शुरू होती है, जिसमें पीटर पार्कर के रूप में स्पाइडर-मैन की पहचान दुनिया के सामने आई थी। स्पाइडर-मैन: नो वे होम में उसे मल्टीवर्स में कदम रखते हुए दिखाया जाएगा। दरअसल, मिस्टीरियो की मौत के लिए दोषी ठहराए जाने से निराश होकर पीटर डॉक्टर स्ट्रेंज की मदद लेने का फैसला करता है और चाहता है कि डॉक्टर स्ट्रेंज दुनिया के दिमाग से अपने जादू से यह बात निकाल दे कि पीटर पार्कर कौन है?

डॉक्टर ऑक्टोपस से फिर होगा मुकाबला
फिल्म का ट्रेलर एक्शन से भरा पड़ा है। फिल्म के ट्रेलर में आ देख सकते है कि कैसे पूरा का पूरा शहर तबाह होने जा रहा है, जिसको बचाने के लिए स्पाइडर मैन मैदान में है। वहीं इसके अलावा एक और चौंकाने वाला किरदार सामने आया है और वो कोई और नहीं स्पाइडरमैन 2 का डॉक्टर ऑक्टोपस है, जो पीटर को अपनी डरावनी स्टाइल में बधाई देता नजर आ रहा है।

टॉप हॉलैंड फिर से स्पाइडर-मैन
ऐसे में इस बार फिल्म में कई मोड़ आने वाले है, जो दर्शकों को काफी रोमांचित कर देगा। बता दें कि इस बार स्पाइडर-मैन: नो वे होम में टॉप हॉलैंड फिर से स्पाइडर-मैन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड का किरादर जेंदाया कर रही हैं। ट्रेलर को इंटरनेट पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है साथ ही फैंस भी फिल्म को लेकर काफी बेकरार दिखाई दे रहे हैं। आप भी देखिए स्पाइडर-मैन: नो वे होम का ट्रेलर...












Click it and Unblock the Notifications