क्या सलमान खान कर रहे सामंथा लॉकवुड को डेट? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

मुंबई, 25 फरवरी: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान हमेशा अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। 'भाईजान' के फैंस को उनकी शादी का ना जाने कब से इंतजार है, लेकिन उनकी चाहत अभी तक पूरी नहीं हो पा रही है। सलमान खान का किसी नई एक्ट्रेस से नाम जुड़ता है तो सबसे पहले शादी की अकटलें लगाई आती है। अब सलमान ने अपने बिजी शेड्यूल के बीच रूमर गर्लफ्रेंड हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड से मिलने के लिए वक्त निकाला है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं वायरल फोटो के कैप्शन से फैंस के अंदर फिर से सलमान की शादी को लेकर नई उम्मीद जागी है।

सलमान खान की नई गर्लफ्रेंड!

सलमान खान की नई गर्लफ्रेंड!

फिल्म 'शूट द हीरो' और 'हवाई फाइव-0' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अमेरिकी एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड जमकर सुर्खियां में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट ने इशारा किया है कि वो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को डेट कर रही हैं, लेकिन बाद में उन्होंने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि जैसी खबरें उड़ाई जा रही है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, उनके डेटिंग की अफवाहें सलमान के 56 वें बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के बाद शुरू हुई थी। सामंथा लॉकवुड सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर नजर आई थीं जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं कि सामंथा लॉकवुड, सलमान खान की नई गर्लफ्रेंड हैं।

सलमान के साथ एक्ट्रेस की नई फोटो वायरल

सलमान के साथ एक्ट्रेस की नई फोटो वायरल

इस दौरान सामंथा और सलमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गईं थी, जिससे अफवाह का बाजार गर्म हो गया और उनके डेटिंग की सुगबुगाहट शुरू हो गई। इस बीच अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर सलमान खान को लेकर सुर्खियां बटोर हैं। सामंथा लॉकवुड ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है।

सलमान से एक्ट्रेस की मुलाकात

सलमान से एक्ट्रेस की मुलाकात

हाल ही में शेयर कि गई फोटो में हॉलीवुड एक्ट्रेस और दबंग खान कैमरे के सामने पोज देते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह भारत यात्रा के दौरान सलमान और उनकी फैमिली से मिलकर काफी खुश थी। इसी के साथ एक्ट्रेस ने सलमान को 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड मिलने पर बधाई भी दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कैप्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कैप्शन

सलमान के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में सामंथा ने लिखा, "भारत की मेरी जर्नी पर आपसे मुलाकात बहुत अच्छी रही। 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड के साथ-साथ आपकी मौजूदा और आगामी सफलताओं के लिए आपको बधाई। हमेशा आप सोने की तरह चमकते रहे! वहीं सामंथा की बात करें तो उनका जन्म 1982 में हुआ था। वे एक अमेरिकी एक्ट्रेस हैं। वो फेमस स्टार गैरी लॉकवुड और एक्ट्रेस-बिजनेसवुमन डेनिस डुबैरी की बेटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+