'पुरुषों के साथ संबंध बनाना बंद कर दें महिलाएं', जानिए एक्ट्रेस ने क्यों की 'सेक्स स्ट्राइक' करने की अपील?
वॉशिंगटन, 09 सितंबर। दुनियाभर में 'सेक्स स्ट्राइक' को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जो इस शब्द को पहली बार सुन रहे है वो इसके बारे में इंटरनेट या अन्य माध्यमों से जानकारी ले रहे हैं वहीं, कई लोगों ने इस 'सेक्स स्ट्राइक' का समर्थन भी किया है। अमेरिका की फेमस एक्ट्रेस बेट्टे मिडलर ने महिलाओं से अपील की है कि वह पुरुषों को अपने करीब ना आने दें और जब तक उनकी मांग ना पूरी हो सभी 'सेक्स स्ट्राइक' करें। एक्ट्रेस के इस आह्वान से गूगल पर सेक्स स्ट्राइक को लेकर लोग काफी सर्च कर रहे हैं, आखिर ये किस तरह की हड़तार है? आइए जानते हैं।

क्यों किया जा रहा सेक्स स्ट्राइक का आह्वान?
दरअसल, अमेरिका के टेक्सास में नए 'अबॉर्शन कानून' कानून को लेकर कई महिलाओं ने नाराजगी जताई है। नए कानून के मुताबिक अगर भ्रूण में दिल की धड़कन (हार्ट बीट) का बता चलता है तो महिला को गर्भपात की इजाजत नहीं दी जाएगी, अगर फिर भी कोई अबॉर्शन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की गर्भपात स्वतंत्रता पर यह कानून उनके लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है, सरकार ने यह कानून 1 सितंबर से लागू किया था।

सड़कों पर उतरीं महिलाएं
टेक्सास में एसबी 8 नाम के इस कानून पर वहां के गवर्नर ग्रेग एबॉड ने इसी साल हस्ताक्षर किया गया, जिसके बाद यह अब प्रभाव में है। इस कानून को लेकर कई महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं वहीं, हॉलीवुड हस्तियों ने भी अब अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस बेट्टे मिडलर ने ट्वीट कर महिलाओं से सेक्स स्ट्राइक का आह्वान किया है। सोशल मीडिया पर उनका ट्वीट वायरल हो रहा है, एक्ट्रेस ने अबॉर्शन बैन और राजनेताओं की जमकर आलोचना की।

एक्ट्रेस ने ट्वीट में कही ये बात
75 वर्षीय एक्ट्रेस बेट्टे मिडलर ने ट्वीट में लिखा, मेरा सुझाव है कि सभी महिलाएं, पुरुषों के साथ सेक्स करने से तब तक इनकार करें जब तक कि उन्हें कांग्रेस से अधिकार की गारंटी नहीं दी जाती। हम लोग तूफान, बाढ़, जंगल की आग, बेरोजगारी, बेघर, बेदखली, नस्लीय संघर्ष से पीड़ित हैं और इस कठिन समय में महिलाओं के लिए ऐसा कानून क्यों लाया गया? ये महिलाओं को अपने फैसले लेने से रोकने के लिए है?' गोल्डन ग्लोब विनर बेट्टे मिडलर ने नए अबॉर्शन कानून को महिलाओं के 'अधिकार' के खिलाफ बताया।

रिसर्च में सामने आई ये बात
अबॉर्शन कानून को लेकर आमेरिका दो गुटों में बंटी हुई हैं, कुछ का मानना है यह सही है तो कुछ इसे आदाजी के खिलाफ मान रही हैं। एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर अमेरिकियों को लगता है कि महिलाओं में तीन महीने के बाद गर्भपात पर रोक होनी चाहिए। 10 में से करीब 6 लोगों ने माना की अबॉर्शन कानून बिल्कुल सही है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 51% लोग कानून को सही मानते हैं।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: 'डेडबॉडी के साथ भी सेक्स करते हैं तालिबानी', अफगानी महिला पुलिसकर्मी बोलीं- ये जिंदा-मुर्दा भी नहीं देखते












Click it and Unblock the Notifications