नितेश पांडे की अर्थी पकड़कर फूट-फूटकर रोने लगी पत्नी, बेटा चूमने लगा पिता के गाल, हुआ अंतिम संस्कार
Nitesh Pandey Funeral: नितेश पांडे के पार्थिव शरीर को देख उनकी पत्नी फूट फूटकर रोने लगी थीं। वहीं बेटा भी पापा को देख बेहाल हो गया था और उनकी बॉडी को पकड़कर चूम रहा था।

Nitesh Pandey Funeral: टीवी के फेमस एक्टर नितेश पांडे की गत 23 मई को कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। उन्होंने 51 वर्ष की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान हो गया है। नितेश पांडे आखिरकार पंचतत्व में विलीन हो गए। गत 24 मई को रात 10.30 बजे के आसपास उनका अंतिम सस्कार कर दिया गया। नितेश पांडे का अंतिम संस्कार गत 24 मई को गोरेगांव ईस्ट आरे कॉलोनी के पास स्थित मुक्ति धाम श्मशान घाट में किया गया। नितेश पांडे के घर पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके दोस्त, रिश्तेदार और इंड्स्ट्री के कई लोग पहुंचे थे। सब लोग काफी इमोशनल हो गए थे। इस मौके पर नितेश पांडे के माता-पिता, पत्नी और बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
होटल के रूम में बेहोश पड़े थे नितेश पांडे
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर नितेश पांडे के शरीर को अग्नि में विलीन होते देख श्मशान घाट में मौजूद हर शख्स की आंख से आंसू बहने लगे थे। हर कोई वहां भावुक नजर आ रहा था। पुलिस के अननुसार नितेश पांडे ने गत 23 मई को नासिक के इगतपुरी स्थित होटल ड्यू ड्रॉप में चेक इन किया था। इसके बाद उन्होंने होटल स्टाफ से रात का खाना अपने रूम में ही मंगवाया था। लेकिन खाना लेकर जब होटल का स्टाफ उनके रूम पर पहुंचा और डोरबेल बजाई तो नितेश ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।
24 मई को हुआ नितेश पांडे का अंतिम संस्कार
बाद में जब उस स्टाफ ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला तो नितेश पांडे बेड पर बेहोश पड़े थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट ही बताया गया है। नितेश पांडे की बॉडी का पोस्टमॉर्टम नासिक में ही किया गया था और उसके बाद 24 मई की रात को उनका पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके घर पर लाया गया था। नितेश पांडे के अंजिम दर्शन के लिए उनके करीबी और सेलेब्स दोस्त उनके घर पहुंचे थे।
पापा नितेश के गालों को चूम रहा था बेटा
जैसे ही नितेश पांडे का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके घर पर पहुंचा था परिवार के लोग उसे देखते ही इमोशनल हो ए थे। अपने बेटे की बॉडी को देखकर मां फूट-फूटकर रोने लगी थी। वहीं पत्नी भी बेहाल हो गई थीं। नितेश पांडे का बेटा बार-बार पिता को पकड़कर रो रहा था और उनके गालों को चूम रहा था। इस माहौल ने सबका दिल दुखा दिया था। चीख-पुकार सुनकर सबका कलेजा फट रहा था।
रोते-रोते श्मशान घाट पहुंची थीं रुपाली गांगुली
नितेश पांडे की अंतिम विदाई पर उनके साथ सीरियल 'अनुपमा' में काम कर रहीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी पहुंची थीं। वह भी काफी बदहाल स्थिति में थीं। रुपाली गांगुली श्मशान घाट पहुंची थीं और काफी रो रही थीं। रुपाली गांगुली को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उन्होंने अपना दोस्त खो दिया है। रुपाली के अलावा नितेश पांडे के अंतिम संस्कार में नकुल मेहता, येशा रुघानी समेत कई टीवी शोज के आर्टिस्ट पहुंचे थे।
पत्नी और बेटे का हुआ बुरा हाल
नितेश पांडे अपनी मौत के बाद इस दुनिया में पत्नी अर्पिता पांडे, 10 साल के बेटे और अपने पैरेंट्स को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर नितेश पांडे करीब 25 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1995 में टीवी की दुनिया से की थी। फिर नितेश पांडे ने कई फेमस टीवी सीरियल, थिएटर और फिल्में की हैं।












Click it and Unblock the Notifications