हिना खान की 'सास' सोनाली वर्मा दशकों तक थीं टीवी एंकर, शादी के बाद अब करती हैं ये काम, भारत भी छोड़ा!
अपने मौजूदा करियर को छोड़ कई लोग ग्लैमर की दुनिया में अपना रास्ता अपनाते हैं। ये कोई आम बात नहीं है। लेकिन आज की कहानी एक ऐसी लड़की है, जिसने पत्रकारिता की दुनिया को अलविदा कह टीवी शोज में अपनी जगह बनाई। उन्होंने हिना खान के फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनकी सास का रोल निभाया था।
हम बात कर रहे हैं सोनाली की। जिन्होंने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी और लगभग दस साल तक न्यूज एंकर के रूप में काम किया। कैमरे के सामने आत्मविश्वास से भरी सोनाली कभी नहीं सोचती थीं कि वे एक दिन अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगी। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ अलग ही राह तय कर रखी थी।

एक मुलाकात जिसने बदल दी जिंदगी
अपने पत्रकारिता करियर के दौरान सोनाली की मुलाकात दिग्गज अभिनेता जितेंद्र से हुई। जितेंद्र ने उन्हें अपनी बेटी और मशहूर निर्माता एकता कपूर से मिलवाया। यही मुलाकात सोनाली के जीवन का टर्निंग पॉइंट बनी। जल्द ही उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बना ली।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली अपार लोकप्रियता
सोनाली को सबसे ज्यादा पहचान टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में निभाए गए किरदार गायत्री (हिना खान की सास) से मिली। उनका यह रोल इतना पसंद किया गया कि वे दर्शकों के दिलों में बस गईं। उनकी सादगी और दमदार अभिनय ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। हालांकि, 2013 में शो के एक भावनात्मक ट्रैक में उनके किरदार की मृत्यु दिखाई गई और इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे टीवी से दूरी बना ली।
शादी के बाद छोड़ी ग्लैमर की दुनिया
2014 में सोनाली ने सचिन सचदेव से शादी की और इसके साथ ही उन्होंने मनोरंजन जगत को अलविदा कह दिया। शादी के बाद वे भारत छोड़कर न्यू जर्सी (अमेरिका) चली गईं, जहाँ अब वे एक शांत और सुकून भरी ज़िंदगी बिता रही हैं।
नई शुरुआत - परिवार और यूट्यूब के साथ
आज सोनाली अपने पति और बेटे के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं। उन्होंने अभिनय तो छोड़ दिया है, लेकिन अपनी रचनात्मकता से जुड़ी रहने के लिए वे अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। यहाँ वे अपने अनुभव साझा करती हैं और जीवन को अपनी शर्तों पर जीने का संदेश देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications