कैंसर के जूझ रहीं हिना खान के साथ विदेश में हुई ऐसी घटना, इस दर्द से गुजर रही हैं एक्ट्रेस
Hina Khan Injury: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। फिलहाल अमेरिका में उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिना अब रिकवर भी कर रही हैं लेकिन कीमोथेरेपी की वजह से उनके शरीर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
मालदीव में हिना खान के साथ हुई ऐसी घटना
हिना खान ने कैंसर से जूझते हुए भी हिम्मत नहीं हारी है और अपना काम भी जारी रखा है। ऐसे में वह कबी अमेरिका तो कभी मुंबई में नजर आती हैं। हालांकि इन दिनों वह मालदीव में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के साथ विदेश में एक ऐसी घटना हो गई है, जिससे उनके फैंस काफी चिंता में आ गए हैं।

हिना खान के पैर में लगी चोट
दरअसल मालदीव में वेकेशन के दौरान हिना खान के पैर पर चोट लग गई है। हिना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिस पर उनके पैर में चोट का निशान साफ नजर आ रहा है। लोगों की मानें तो हिना इन दिनों मालदीव में काफी एडवेंचर्स कर रही हैं जिसकी वजह से शायद उन्हें चोट लग सकती है।
इंस्टा स्टोरी पर शेयर की चोट की तस्वीर
हिना खान ने जैसे ही इस तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया उनके फैंस को उनकी सलामती की चिंता होने लगी। हिना ने मालदीव वेकेशन से अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हिना वेकेशन के दौरान तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही हैं।
पैर की चोट को कहा मालदीव की निशानी
वहीं मालदीव से हिना खान ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके पैर पर चोट का निशान नजर आ रहा है। इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए हिना ने लिखा है- मालदीव से मिली निशानी। एक्ट्रेस की इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस को काफी चिंता हो रही है। हालांकि हिना पैर पर लगी इस चोट को लेकर काफी पॉजिटिव नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे मालदीव की निशानी कहा है।
कैंसर से जंग लड़ते हुए परेशान हो गई हैं एक्ट्रेस
आपको बता दें कि हिना खान ने अभी 2 दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमे वह काफी परेशान और अपने भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रही थीं। हिना के इस पोस्ट को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि जैसे एक्ट्रेस अब कैंसर से जंग लड़ते-लड़ते परेशान हो गई हैं।
'मुझे इन कठिनाइयों से बाहर निकलने की ताकत दें'
हिना खान ने अपने इस पोस्ट में लिखा था- या अल्लाह, मुझे नहीं पता कि आपके मेरे लिए क्या इरादे हैं, लेकिन फिर भी, मैं हमेशा आप पर विश्वास करूंगी। दर्द में, आंसुओं में और अनिश्चितताओं के बीच भी मैं पूरी तरह से आपके फैसले पर भरोसा करती हूं। मुझे इन कठिनाइयों से बाहर निकलने की ताकत और मार्गदर्शन दें। आमीन।












Click it and Unblock the Notifications