Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान के पास है इतनी दौलत, जानें कैसे होती है कमाई

Hina Khan Net Worth: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि हिना का ट्रीटमेंट चल रहा है और उनके कीमोथेरेपी के 8 सेशन्स पूरे हो चुके हैं।

टीवी इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेस हैं हिना खान
हिना खान बड़ी ही मजबूती के साथ इस जानलेवा बीमारी का सामना कर रही हैं। आपको बता दें कि हिना खान टीवी इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने साल 2009 में टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Hina Khan

हिना खान की करोड़ों की संपत्ति

इस सीरियल से हिना खान को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने 8 साल तक काम किया था। आपको बता दें कि कड़ी मेहनत कर हिना खान ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया से एक्ट्रेस अच्छी कमाई भी होती है।

कैसे होती है हिना खान की कमाई

-द फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार हिना खान के पास करीब 60 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं सीरियल के एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपए की फीस लेती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एडोर्समेंट के जरिए भी तगड़ी कमाई करती हैं।

-हिना खान की गिनती हाईपेड एक्ट्रेसेस में होती है। टीवी के अलावा एक्ट्रेस फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान हर महीने 40 लाख रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अक्षरा के रोल के लिए उन्होंने प्रति एपिसोड 1 से 1.5 लाख रुपये से अधिक कमाए थे।

हिना खान कश्मीरी मुस्लिम परिवार से हैं

साल 1987 में श्रीनगर में जन्मी हिना खान एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने साल 2009 में सीसीए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गुड़गांव से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद ही उन्हे टीवी सीरियल का ऑफर मिल गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+