'चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े', हिना ख़ान ने क्यों कही थी ऐसी बात? इमोशनल कर देगा ये Video

Hina Khan old Video: हिना खान का ये क्लिप तब का है, जब एक्ट्रेस बिग बॉस में शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरी शादी से पहले तक मेरे मां-बाप के पास रहने के लिए घर तो होगा ही होगा मगर उनके पास एक ऐसा सोर्स ऑफ इंकम हो, जो चलता ही रहे।

हिना कहती हैं कि मैं भले ही ना रहूं, मेरी शादी हो गई हो। मगर ये सब सेट करके ही मुझे शादी करनी है। भाई से मुझे लेना-देना ही नहीं है कोई। चाहे जो भी मुझे करना पड़े जिंदगी में। मां-बाप का दिल कभी नहीं दुखाऊंगी। मेरे मां बाप एंजल हैं। ऐसे मां-बाप हर किसी को मिलें, जैसे मेरे मां-बाप हैं। मेरी खुशी उनके लिए सबकुछ है।

Hina Khan

हिना खान का ये वीडियो ऐसे वक्त में वायरल हो रहा है, जब उनकी मां को हाल ही में रोते हुए देखा गया। कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान एक्ट्रेस ने अपने बाल काटने का वीडियो शेयर किया, तो फैंस के भी आंसू छूट पड़े। वीडियो के बैकग्राउंड में हिना की मां को रोते सुना जा सकता था।

हिना ने जिस तरह अपने बालों की कुर्बानी दी, ये वाकई बेहद भावुक कर देने वाला था। हिना खान के लिए फैंस के बीच दुआओं का दौर जारी है। हर कोई टीवी की 'अक्षरा' के ठीक होने की दुआ कर रहा है। कमेंट सेक्शन में फैंस एक्ट्रेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बताते चले कि हिना खान ने बीते दिनों अपने कैंसर से पीड़ित होने की खबर को फैंस के साथ शेयर किया था। हिना ने बताया कि उन्हें कैंसर है और वे मजबूती से इस बीमारी के आगे खड़ी हैं। हिना ने लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया और बताया कि इस कैंसर जर्नी में उनके साथ उनका परिवार पूरी मजबूती से खड़ा है।

हिना खान ने डायलेसिस का एक सेशन करवा लिया है। इसके दौरान ही एक्ट्रेस ने अपने बाल काटने वाले वीडियो को फैंस के साथ शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+