4 दिन से बुखार से तड़प रही हैं हिना खान, अस्पताल में भर्ती, हालत खराब, जानें कैसे हुआ ये सब

Hina Khan Hospitalised: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हिना खान की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई है। वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

हिना खान अस्पताल में भर्ती
हिना खान ने बताया है कि उन्हें तेज बुखार है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है। इसी के साथ हिना ने अपने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी और वापस काम पर लौटेंगी।

Hina Khan

हिना खान को हुआ तेज बुखार
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो फोटो शेयर की हैं। एक फोटो में हिना हॉस्पिटल के बेड पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- लाइफ अपडेट। चौथा दिन। वहीं दूसरी फोटो में हिना ने थर्मामीटर की फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बॉडी टेंप्रेचर 102 दिखा रहा है।

हिना खान ने लिखा- मुझमें एनर्जी नहीं बची
इस फोटो के कैप्शन में हिना खान ने लिखा है- मुझे तेज बुखार है और पिछली चार रातें मेरी बहुत खराब निकली हैं। ये टेंप्रेचर नीचे ही नहीं जा रहा है। लगातार 102-103 पर बना है। अब एनर्जी नहीं बची है। इसके अलावा हिना खान ने लिखा है- जो लोग मेरे लिए चिंतित हैं, उन्हें बता दूं कि मैं जल्द ही बाउंस बैक करूंगी।

हिना खान की पॉपुलैरिटी
आपको बता दें कि हिना खान ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इस सीरियल के चलते वह काफी पॉपुलर हो गई थीं। इस शो ने उन्हें रातोरात फेमस कर दिया था। हिना लंबे समय तक इस शो का हिस्सा रही थीं। इस शो के बाद हिना खान को 'बिग बॉस' में भी देखा गया था। बिग बॉस में वह फर्स्ट रनर अप रही थीं। हिना खान ने बॉलीवुड में भी डेब्यू किया है। वह विक्रम भट्ट की फिल्म 'हैक्ड' में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+