'मैं तो बहुत पिटी हूं...', कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का शॉकिंग बयान, वीडियो में बेल्ट से पीटा और फिर...
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से बीमार चल रही है। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। वह इस बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि उनके कीमोथेरेपी के 8 सेशनस् पूरे हो चुके हैं लेकिन उनका दर्द अभी कम नहीं हुआ है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं हिना खान
कैंसर की वजह से हिना खान लंबे समय से किसी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं, जहां उन्हें ज्यादा देर तक शूटिंग करनी पड़े। ऐसे में हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह इंस्टाग्राम पर ढेर सारे वीडियोज शेयर कर रही हैं।

हिना खान का नया वीडियो हुआ वायरल
वहीं रमजान के महीने में हिना खान के कई फनी वीडियोज भी सामने आए हैं। हिना ने हाल ही में एक नया पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद लोग काफी खुश हो गए हैं। हिना खान का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मम्मी के टॉर्चर पर हिना खान ने बनाया वीडियो
-फिलहाल हिना खान को अपने बचपन की याद आ गई है, जब उनकी मां ने उन्हें पीटा था। एक्ट्रेस ने बेहद फनी अंदाज में फैंस को बताया है कि वह बचपन में अपनी मां से खूब पिटी हैं। अपने साथ बचपन में हुई टॉर्चर को हिना खान ने भाई के साथ रिक्रिएट किया है।
-हिना खान ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- चाइल्डहुड मेमोरीज, मम्मी का टॉर्चर। वीडियो में हिना खान अपनी मम्मी के किरदार में हैं और उनका भाई बचपन की हिना की तरह रिएक्ट कर रहा है।
हिना खान ने भाई को बेल्ट से मारा
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान भाई को कसकर बेल्ट मारती हैं और उनका भाई उछलते हुए सोफे पर गिर जाता है। इसके बाद हिना कहती हैं- अगर मुझे तेरे मुंह से जरा सी भी आवाज आई तो और मारूंगी। ये डायलॉग सभी बच्चों ने अपनी मम्मी के मुंह से कभी ना कभी जरूर सुना होगा।
हिना खान बचपन में खूब पिटी हैं
आपको बता दें कि हिना खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रिवील किया कि वह बचपन में बहुत पिटी हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- क्या दिन थे वो? मैं तो बहुत पिटी हूं। आप लोग भी बताइए? हिना खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हर बच्चे को उसकी मम्मी ने ऐसे पीटा होगा।












Click it and Unblock the Notifications