बदन पर निशान और छोटे-छोटे बाल! तस्वीरें देखकर लोगों ने हिना खान को बताया 'योद्धा'

Hina Khan: हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपनी डायलिसिस की जर्नी को फैंस के साथ बता रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने बाल काटने वाली वीडियो शेयर की थी। पीछे से उनकी मां रो रही थी। अब हाल ही में हिना ने अपने स्कार्स की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें देखने के बाद फैंस ने रिएक्शन दिए हैं।

हिना खान की कैंसर जर्नी वाकई इमोशनल करने वाली है। हिना ने अपने कई वीडियोज और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर किए हैं। हिना बड़ी हिम्मत के साथ कैंसर का सामना कर रही हैं। मगर कैंसर की वजह से उनकी हालत भी खराब हो रही है। इस बीच हिना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस इमोशनल हो रहे हैं।

Hina Khan

जब से हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी है, फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हिना फैंस को अपनी हर जर्नी शेयर कर रही हैं। फैंस काफी परेशान हो रहे हैं और उन्हें देखकर दुआएं दे रहे हैं और एक्ट्रेस को बहादुर भी बता रहे हैं।

हिना ने जो तस्वीर शेयर की है, इसमें उन्होंने पिंक कलर का टॉप पहना हुआ है। ये तस्वीर हिना की सेल्फी है। हिना खान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि आप तस्वीर में क्या देख रहे हैं? मेरे शरीर पर निशान या फिर मेरी आंखों में उम्मीद?

हिना खान को देखकर फैंस के लिए यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है कि कैसे उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई। एक्ट्रेस फैंस के साथ अकसर अपनी फिटनेस जर्नी शेयर किया करती थीं। मगर अब एक्ट्रेस को कैंसर हुआ है तो फैंस उनके साथ खड़े हैं।

हिना खान टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। एक्ट्रेस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से घर-घर में खास पहचान बनाई है। हिना खान ने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया, जहां फैंस ने एक्ट्रेस को काफी पसंद किया था। मगर फिल्हाल हिना अपनी ब्रेस्ट कैंसर जर्नी को लेकर सुर्खियों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+