क्या हिना खान शादी के एक महीने बाद ही हो गई हैं प्रेग्नेंट? क्या पैसों के लिए की वेडिंग? सामने आया ऐसा सच
Hina Khan: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले अपनी हेल्थ को लेकर और फिर अचानक शादी करके उन्होंने सभी को चौंका दिया है। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी दो बड़ी खबरें फैंस के साथ शेयर की हैं जिनसे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं हिना खान
हिना खान ने साल 2024 में लोगों को बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ितो हैं और इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की थी बल्कि इलाज की प्रक्रिया और अपनी जर्नी को भी बेझिझक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस मुश्किल वक्त में फैंस ने उन्हें भरपूर सपोर्ट और प्यार दिया है।

हिना खान ने गुपचुप शादी से चौंकाया
-इसके बाद हिना खान ने गत 4 जून 2025 को अचानक शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी कि हिना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
-आपको बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल पिछले 13 सालों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन जब भी उनसे शादी के बारे में पूछा जाता था तो उनका जवाब होता था कि वो अभी हैप्पी स्पेस में हैं और शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है।
'पति पत्नी और पंगा' में दिखेंगे हिना-रॉकी
हिना खान और रॉकी जायसवाल को शादी के करीब 10 दिन बाद रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर साथ देखा गया था। हिना इस दौरान पिंक आउटफिट में नजर आई थीं और उनकी थोड़ी निकली हुई टमी ने सोशल मीडिया पर अफवाहों को जन्म दे दिया है। लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि शायद हिना खान प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से उन्होंने जल्दी-जल्दी शादी कर ली है।
प्रेग्नेंसी या मेडिकल साइड इफेक्ट?
-हालांकि कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि कैंसर के इलाज के दौरान ली जा रही दवाओं की वजह से हिना खान के शरीर में सूजन आई है और इसका प्रेग्नेंसी से कोई लेना-देना नहीं है। इन चर्चाओं पर अभी तक हिना या रॉकी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
-आपको बता दें कि हिना खान की प्रेग्नेंसी को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि हिना और रॉकी की शादी सिर्फ 'पति पत्नी और पंगा' की टीआरपी बढ़ाने के लिए की गई मार्केटिंग स्ट्रैटेजी भी हो सकती है। कुछ लोग मानते हैं कि शो के मेकर्स ने इस प्लान के लिए कपल को मोटी रकम दी है।
-हिना और रॉकी को लंबे समय से एक साथ पति-पत्नी के किरदार में देखने की फैंस की ख्वाहिश अब पूरी होने जा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शो की टीआरपी को नया मुकाम दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications