Hina Khan: कैंसर के बीच हिना खान मांग रहीं दुआ, आखिर क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?

Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इस समय अपने ब्रेस्ट कैंसर का ट्रीटमेंट करवाने में व्यस्त हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं और कीमोथेरेपी की मदद से रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं।

एक नई चुनौती का सामना कर रही हैं हिना खान
जब से हिना खान को अपने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिली है, वह हर दिन एक नई चुनौती का सामना कर रही हैं। एक्ट्रेस की सेहत उनका साथ नहीं दे रही और वो इस जानलेवा बीमारी के कारण काफी परेशान हैं। हिना की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं।

Hina Khan

अपने हेल्थ के लिए दुआ मांग रही हैं हिना खान
ऐसे में हिना खान अपने इलाज पर तो ध्यान लगा ही रही हैं, साथ ही दुआओं पर भी जोर डाल रही हैं। इन दिनों हर रोज हिना का एक पोस्ट सामने आता है और वो फैंस से उनके लिए दुआ करने को कहती नजर आती हैं।

हिना खान ने शेयर की तस्वीरें और वीडियोज
हिना खान खुद भी अल्लाह के सामने बीते कुछ दिनों से बस एक ही दुआ मांग रही हैं। अब हिना खान के मन में क्या चल रहा है वो उनके लेटेस्ट पोस्ट से पता चला है। आपको बता दें कि हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं। ये सारी तस्वीरें और वीडियोज एक्ट्रेस की अबू धाबी ट्रिप की हैं।

अबू धाबी के ट्रिप पर हैं हिना खान
हिना खान भले ही कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही हों, लेकिन खुद को मोटिवेट करने के लिए वो अक्सर घूमती हुईं और चिल करती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में अब वो अबू धाबी के ट्रिप पर हैं और वहां से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठा रही हैं।

कैंसर के दर्द को नहीं भूल पा रही हैं हिना
हिना खान क्रिसमस के मौके को भी इन्जॉय कर रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस खाने से लेकर बर्फ तक के मजे ले रही हैं। इस दौरान वह बेहद खुश लग रही हैं, जैसे उन्होंने अपनी सारी तकलीफों को भुला दिया हो। हालांकि, वह अपने कैंसर का दर्द को भूल नहीं पा रही हैं और इस बात का सबूत उनकी आखिरी फोटो में नजर आ रहा है।

रेत पर लिखकर मांगी खास दुआ
हिना खान ने जो आखिरी तस्वीर शेयर की है उसमें वो रेत पर अपने दिल कि बात लिखते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने रेत पर लिखकर अल्लाह से दुआ मांगी है। हिना ने लिखा है- गुड हेल्थ यानी वो बस अब इस कैंसर से छुटकारा चाहती हैं और स्वस्थ जीवन जीना चाहती हैं। लोग हिना खान की ये तस्वीर देखकर काफी परेशान हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+