'मेरी बॉडी पर अनगिनत टांके लगे हैं', कैंसर ट्रीटमेंट के बीच उमराह करने पहुंचीं हिना खान, कहा- खुदा चाहता है...
Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। उनका समय काफी मुश्किलों से भरा बीत रहा है। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और कहा जा रहा है कि उनके कीमोथेरेपी के 8 सेशन्स पूरे हो चुके हैं।
हिना खान ने किया उमराह
कुछ दिनों पहले हिना खान की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई थी और उन्हें मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। फिलहाल हिना खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वह रमजान के पाक महीने में उमराह करने के लिए मक्का पहुंची हैं।

हिना खान की बॉडी पर अनगिनत टांके
कैंसर ट्रीटमेंट का इलाज करा रहीं हिना खान ने खुलासा किया है कि सर्जरी के बाद अपनी बॉडी की लिमिट को देखते हुए मक्का जाना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। हिना ने खुद बताया है कि उनकी बॉडी पर अनगिमत टांके लगे हैं लेकिन जब खुदा चाहता है कि कोई उनके घर आए, तो कोई उसे नहीं रोक सकता।
हिना खान ने कहा- अल्लाह ने इस ख्वाहिश को पूरा किया
हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पर मक्का में उमराह करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने एक लंबा नोट लिखते हुए उमराह करने की खुशी भी जाहिर की है। हिना खान ने अपने नोट में लिखा है कि वह अल्लाह से इस ख्वाहिश को पूरा करने की दुआ मांग रही थीं।
'मेरी बॉडी में थकावट हो जा रही है'
हिना खान ने नोट में लिखा है- मैंने अपनी सर्जरी के साढ़े तीन महीने बाद मक्का आने का सपना भी नहीं देखा था। मेरी बॉडी पर अनगिनत टांके लगे हैं, बॉडी पावर लिमिटेड है और रिकवरी के दौरान बहुत थकान है। मेरे यहां न आने की कई वजह हैं।
'हिना खान तुम कोई स्टंट नहीं करोगी'
हिना खान ने आगे लिखा है- ईमानदारी से कहूं तो मैं बेहद दुखी थी, लेकिन मैंने इस बात को कबूल कर लिया है कि इस बार नहीं होगा और हिना तुम कोई स्टंट नहीं करोगी। लेकिन जब खुदा चाहता है कि तुम उनके घर आओ, तो यूनिवर्स उनकी बात सुनता है और ये बस हो गया, ये उनकी इच्छा थी कि मैं पाक काबा को भी छू सकूं।
'काबा शरीफ की तरफ अपना रास्ता तय करना था'
हिना खान ने लिखा है- मुसलमान समझेंगे कि ऐसा कर पाना कितना मुश्किल है, खासकर रमजान के महीने में। ये मेरे लिए अब तक का सबसे भीड़भाड़ वाला उमराह रहा है। मुझे लोगों के भीड़ से होते हुए काबा शरीफ की तरफ अपना रास्ता तय करना था और मैंने ये कर दिखाया। उसने मुझे ऐसा करने के काबिल बनाया है।
'अल्लाह मेरी दुआएं कबूल करे और मुझे मुकम्मल शिफा दे'
हिना खान ने अपने फैंस के लिए लिखा है- हमेशा की तरह, मैं बेहद प्यार और विनम्र महसूस करती हूं। उस पर मेरा भरोसा है और वो मेरी रूह का जरिया है। अल्लाह का शुक्रिया, मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। अल्लाह मेरी दुआएं कबूल करे और मुझे मुकम्मल शिफा दे, आमीन। हिना ने फैंस को सलाह दी है कि हर किसी को हमेशा अपने डॉक्टरों की बात सुननी चाहिए क्योंकि हर किसी का सफर और शरीर अलग-अलग होता है।












Click it and Unblock the Notifications