कैंसर से जूझ रहीं हिना खान की नई पोस्ट ने उड़ाई फैंस की नींद, दर्द से एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल

Hina Khan Viral Post: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। हिना खान का ट्रीटमेंट चल रहा है और वह इससे रिकवर करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। अपने हौसले को बढ़ाते हुए हिना खान देश-विदेश में घूमती भी नजर आ रही हैं।

हिना खान के लिए 2024 दुखों से भरपूर रहा
हिना खान के लिए साल 2024 दुखों से भरपूर रहा। वहीं अपने दर्द को थोड़ा कम करने के लिए एक्ट्रेस हाल ही में अबु धाबी से वेकेशन मनकार भारत लौटी हैं। उन्होंने अबु धाबी में ही क्रिसमस सेलिब्रेट किया था और अपना फेवरेट फूडस भी इन्जॉय किए थे। इस वेकेशन से उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

hina khan
hin

इंस्टा स्टोरी पर हिना ने शेयर की ऐसी फोटो
अब हिना खान ने एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है जिसे देख उनके फैंस भावुक हो रहे हैं। आपको बता दें कि हिना खान अपनी हर खुशी और दुख को अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती हैं। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में भी सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों को बताया था।

हिना खान का नो मेकअप लुक
वहीं अब हाल ही में हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। बिना मेकअप उनके चेहरे पर बीमारी का असर साफ नजर आ रहा है। इस पोस्ट को देख लोग एक्ट्रेस के दर्द का अंदाजा लगा रहे हैं।

हिना खान ने लिखा- नो फिल्टर, सिर्फ प्यार
हिना खान ने अपने इस नो मेकअप लुक के फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- नो फिल्टर, सिर्फ प्यार। इसका मतलब ये है कि उन्होंने अपने फैंस से भी प्यार की कामना की है। आपको बता दें कि हिना खान अपने इलाज के लिए कीमोथेरेपी की मदद ले रही हैं। ऐसे में कीमो के चलते उनके सर के बाल और पलकों के बाल झड़ गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी आईब्रो भी झड़ गई है। उनके चेहरे पर दर्द को देख फैंस भी परेशान हो गए हैं।

अबु धाबी से भारत लौट आई हैं हिना खान
हिना खान हाल ही में विंटर वेकेशन के लिए अबु धाबी पहुंची, लेकिन अब वो भारत वापस आ गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- अब घर वापसी। वहीं उनके फैंस भी हिना की तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+