हिना खान की रोज बिगड़ रही है तबीयत, अब शरीर में हुए ऐसे बदलाव, क्यों हो रहा है इतना दर्द?

Hina Khan Cancer Treatment: फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। वहीं ब्रेस्ट कैंसर के बीच हिना खान को म्यूकोसाइटिस भी हो गया है।

कैंसर के बीच हिना खान को हुई नई बीमारी
अपनी इस नई बीमारी के बारे में बताते हुए हिना खान ने लोगों से मदद भी मांगी है। हिना खान ने अपने पोस्ट में बताया है कि कैंसर में कीमोथेरेपी से होने वाले साइडइफेक्ट के चलते वह म्यूकोसाइटिस से पीड़ित हो गई हैं। ऐसे में उन्हें खाने पीने में तकलीफ हो रही है।

Hina Khan Cancer Treatment

हिना खान ने पोस्ट में लिखी ऐसी बात
हिना खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है- कीमोथैरेपी का एक और साइडइफेक्ट म्यूकोसाइटिस। मैं इसके लिए डॉक्टर की सलाह को फॉलो कर रही हूं। लेकिन आप में से अगर कोई इससे गुजरा है या फिर इसके बारे में जानता है तो उपयोगी उपचार जरूर बताएं।

कीमोथेरेपी की मदद ले रही हैं हिना खान
हिना खान ने खुद बताया था कि कैंसर के इलाज के लिए वह कीमोथेरेपी की मदद ले रही हैं। उनके 5 कीमो सेशन्स पूरे हो चुके हैं और अब तीन बाकी हैं। अब तक एक्ट्रेस मुंबई में ही अपना इलाज करवा रही थीं। लेकिन अब वह आगे के इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गई हैं। हिना ने अमेरिका पहुंचते ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है और खुद को मोटिवेट करने की बात कही है।

इलाज के लिए अनेरिका पहुंची हिना खान
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो सेल्फी पोस्ट की है। इनमें वह वाइट टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी विग न पहनकर ग्रे कलर की कैप लगाई हुई है। उनके हाथ में ब्राउन कलर की एक सिपर भी नजर आ रही है। इन दोनों फोटोज में हिना मुस्कुराती दिख रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लंबा नोट भी लिखा है।

हिना खान ने लिखा मोटिवेशनल पोस्ट
हिना खान ने लिखा- हर चीज दुख देती है, लेकिन मुस्कुरहट नहीं जानी चाहिए...है ना? इतनी सारी प्रॉब्लम्स, दर्द महसूस किए बिना ठीक से खाना भी नहीं खाया जा सकता लेकिन ये नेगेटिव होने की कोई वजह नहीं है। मैं मुस्कुराना और खुद को मोटिवेट करना चुनती हूं। मैं खुद से कहती हूं कि ये सब खत्म हो जाएगा और मैं इससे उबर जाऊंगी (इंशाअल्लाह)। एक समय में एक मुस्कान। दुआ करें।

हिना खान के शरीर में आए कई बदलाव
आपको बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवाते हुए हिना खान के शरीर में अब तक कई तरह के बदलाव हो चुके हैं। शुरुआती कीमोथेरेपी के बाद पहले बालों का तेजी से झड़ना और फिर शरीर पर कुछ निशानों के साथ हिना खान ने कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स का जिक्र भी किया था। आने वाले दिन मुश्किल होने वाले हैं, इसका अंदाजा हिना खान को हो गया था, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि ये परेशानी कुछ ऐसी हो जाएगी कि उनका खाना-पीना भी दर्दभरा हो जाएगा।

क्या होता है म्यूकोसाइटिस?
अब हिना खान को कैंसर में कीमोथेरेपी से होने वाले साइडइफेक्ट के चलते म्यूकोसाइटिस हो गया है। ऐसे में उन्हें खाने पीने में तकलीफ हो रही है। ये कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी का साइड इफेक्ट होता है, जिसमें मुंह और आंत में सूजन आ जाती है और दर्द होने लगता है। म्यूकोसाइटिस में मुंह सूखना, छाले होना, मुंह से बदबू आना, खाने-पीने में कठिनाई, लूज मोशन, मल के साथ खून आना, कब्ज की समस्या हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+