भयानक दर्द से गुजर रही हैं हिना खान, ऐसे चला था कैंसर का पता, रोते हुए कहा- 'मैं बहुत बीमार हो गई हूं'
Hina Khan Cancer: टीवी से लेकर फिल्म और वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। खबर है कि हिना खेन ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं और उनकी कीमोथेरेपी सेशन शुरू हो चुका है।
हिना खान ने अपने शरीर के दाग दिखाए
वहीं कीमो के पहले सेशन के बाद हिना खान ने अपने शरीर के दाग भी लोगों को दिखाए हैं। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिस पर उनकी बॉडी में कुछ जले हुए निशान साफ नजर आ रहे हैं।

हिना खान दे रही हैं अपना हेल्थ अपडेट
वहीं हिना खान कई वीडियोज और तस्वीरों के जरिए लोगों को अपना हेल्थ अपडेट दे रही हैं। हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को ये बताया है कि कैसे उन्हें अपनी इस बीमारी का पता चला था।
हिना खान ने कहा- मैं बीमार रहने लगी थी
हिना खान ने बताया था कि वह हर रोज अपने काम पर जा रही थी लेकिन वह काफी ज्यादा बीमार रहने लगी थी। उन्हें बहुत थकावट महसूस होने लगी थी। ऐसे में वह मन लगाकर काम भी नहीं कर पा रही थीं। उनका काम प्रभावित हो रहा था।
'मेरा काम में मन नहीं लग रहा था'
हिना खान ने बताया कि वह बार बार बीमार हो रही थी। उन्हें लगातार बुखार हो रहा था। साथ ही उनका बीपी भी काफी लो हो गया था। उनके पूरे बदन में दर्द रहने लगा था। हिना खान ने बताया कि वह बार बार डॉक्टर से पास जा रही थीं। उनके कई टेस्ट किए जा रहे थे लेकिन कुछ भी सही से पता नहीं चल पा रहा था। उनका ट्रीटमेंट चल रहा था।
'कैंसर की बात सुनते ही मेरे होश उड़ गए थे'
वहीं हिना खान ने आगे बताया कि वह काफी सोच विचार के बाद एक बड़े डॉक्टर के पास अपने इलाज के लिए पहुंची थीं और उसी डॉक्टर ने उन्हें कैंसर का टेस्ट करने के लिए कहा था। कैंसर की बात सुनते ही हिना के होश उड़ गए थे। हालांकि हिना ने खुद को संभाला और कैसंकर का टेस्ट करवाया। बाद में रिपोर्ट में पता चला कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है, वो भी तीसरे स्टेज का।
कैंसर पर बात करते हुए रोने लगीं हिना खान
हिना खान अपने कैंसर के बारे में बात करते हुए काफी इमोशनल हो गई थीं। हालांकि हिना खान ने कहा कि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है वो इस जंग को जीतकर ही रहेंगी। आपको बता दें फिलहाल हिना खान का ट्रीटमेंट शुरू हो गया है और एक्ट्रेस के लिए आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक दुआ मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications