कैंसर से जूझ रही हिना खान जीती हैं लग्जरी लाइफ, टीवी शो के बिना भी हैं करोड़ों की मालकिन, जानें नेटवर्थ
Hina Khan Net Worth: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। लेकिन फिर भी वह इस बीमारी का मजबूती से सामना कर रही हैं। एक्ट्रेस 2 अक्टूबर को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी ऐसे में जानते हैं कि हिना की कुल कितनी संपत्ति है।
बता दें कि, हिना खान टीवी इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इस सीरियल में हिना ने अक्षरा का रोल निभाया था जिससे वह घर-घर फेमस हो गई। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

इन सीरियल से फेमस हुईं हिना
'ये रिश्ता' के अलावा हिना खान 'नागिन', 'खतरों के खिलाड़ी', 'बिग बॉस' और 'कसौटी जिंदगी के 2' में भी अहम भूमिका निभाई थी। इन सीरियल से हिना की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाने लगा। हालांकि बीते कुछ समय से हिना किसी भी सीरियल में नजर नहीं आई, लेकिन फिर भी हिना तगड़ी कमाई करती हैं।
हिना खान की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स की मानें तो, हिना खान की टोटल नेटवर्थ 52 करोड़ है। एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपए की फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एडोर्समेंट के जरिए भी तगड़ी कमाई करती हैं। हिना खान की गिनती हाईपेड एक्ट्रेसेस में होती है। टीवी के अलावा एक्ट्रेस फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
कैंसर से जूझ रही हैं हिना
बता दें कि, हिना खान फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपना हेल्थ अपडेट साझा करती हैं। हाल ही में उनकी कीमोथेरेपी हुई थी जिसकी वजह अपना सिर मुंडवाना पड़ा था। इसकी वजह से हिना बुरी तरह टूट गई थीं। लेकिन बावजूद इसके वह बड़ी हिम्मत से कैंसर जैसी बीमारी का सामना कर रही हैं। वहीं फैंस भी हिना के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications