कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने अल्लाह से मांगी ऐसी दुआ, आंखों में आंसू और दर्द देख लोग हुए परेशान

Hina Khan: टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर परेशान हैं। खबर है कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान
हिना खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इस खबर को सुनने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस से लेकर उनके सेलेब्स दोस्त तक उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे हैं। हिना खान की बीमारी के बारे में जानकर हर कोई हैरान हो गया था।

Hina Khan

हिना खान का पहला कीमोथेरेपी सेशन
वहीं हिना खान ने अपने पहले कीमोथेरेपी सेशन से पहले एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आ रही थीं और बाद में वह अस्पताल के बेड पर बैठी हुई दिखाई दे रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने अपने फैंस को बताया था कि वह फंक्शन के तुरंत बाद कीमोथेरेपी के सेशन के लिए पहुंची थीं।

हिना खान ने काट लिए अपने लंबे बाल
वहीं हिना खान का एक वीडियो देख लोगों की आंखें नम हो गई थी जिसमें उन्होंने दिखाया था की कीमोथेरेपी लेने से पहले उन्होंने खुद अपने बाल काट लिए थे। उनके बाल काटने का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में हिना खान की मां भी फूट फूटकर रोती हुईं नजर आ रही हैं।

अल्लाह से दुआ मांगती नजर आ रही हैं हिना
अब हिना खान क तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह सिर पर दुप्पटा लगाकर अल्लाह से दुआ मांगती नजर आ रही हैं। हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी इस तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में हिना खान की आंखों में आंसू भी नजर आ रहे हैं। हिना खान की ऐसी हालत देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

सेलेब्स ने हिना को कहा वॉरियर
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु से लेकर सोनाली बेंद्रे और महिमा चौधरी तक हिना खान के लिए भदवान से प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। कई सेलेब्स ने हिना खान को वॉरियर कहा है और बोला है कि वह इस कैंसर से जंग जरूर जीतेंगी।

अल्लाह से जल्द ठीक होने की मांगी दुआ
हिना खान की लेटेस्ट तस्वीर के देखकर लोग कह रहे हैं कि हिना भले ही दुनिया के सामने खुद को स्ट्रॉन्ग दिखा रही हैं लेकिन असल में वह अंदर से काफी परेशान हैं। ऐसे में वह अल्लाह से जल्द ही ठीक होने की दुआ मांग रही हैं।

हिना खान ने लगाया विग
आपको बता दें कि हिना खान ने कीमोथेरेपी सेशन के लिए अपने बल काट लिए हैं। हालांकि इसके बाद ही उन्होंने खुद के लिए विग भी चुन लिया है। हिना खान अभी विग का इस्तेमाल कर रही हैं और कैंसर से जंग लड़ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+