कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान फूट-फूटकर रोईं, पिता को याद कर हुईं इमोशनल, बयां किया अपना दर्द

Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान की लाइफ इन दिनों बहुत परेशानियों से गुजर रही है। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हिना खान ने हाल ही में वीडियो बनाकर लोगों को बताया था कि वह दर्द से गुजर रही हैं।

हिना खान को हुआ कैंसर
हिना खान इस गंभीर बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं। इतना ही नहीं वह कैंसर से पीड़ित लोगों को इस बीमारी का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। हिना सोशल मीडिया पर लगातार अपनी हाल बयां कर रही हैं। आपको बता दें कि मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हिना का इलाज चल रहा है। वह कीमोथेरेपी के सेशन्स ले रही हैं।

Hina Khan Health

हिना खान पिता के लिए हुईं इमोशनल
हाल ही में हिना खान अपने दिवंगत पिता के बर्थडे पर उन्हें याद कर भावुक हो गई थीं। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हिना खान ने रोता हुआ चेहरा और टूटे दिल के इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा था- पापा मैं हर स्थिति को संभाल सकती हूं, लेकिन जब मैं आपको याद करती हूं, तो मैं खुद पर काबू नहीं रख पाती। 8 अगस्त, हैप्पी बर्थडे डैड... बस एक हग डैड, बस एक हग।

हिना खान के पिता की मौत
हिना खान की इस इस पोस्ट को देखने के बाद लोग भी काफी भावुक हो रहे हैं और हिना खान के लिए जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि हिना खान ने 20 अप्रैल 2021 को अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया था। उनके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उस वक्त हिना अपने काम के सिलसिले में जम्मू कश्मीर में मौजूद थीं। जैसे ही उन्हें पिता के निधन के बारे में पता चला, वह पूरी तरह से टूट गई थीं और तुरंत मुंबई लौट आई थीं।

डिप्रेशन में थीं हिना खान
पिता की मौत के बाद हिना खान काफी समय तक डिप्रेशन में भी थीं लेकिन जल्द ही उन्होंने खुद को संभाल लिया था और काम पर वपासी की थी। फिलहाल हिना खान कैंसर से जंग लड़ रही हैं और हर रोज खुद को हिम्मत दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+