क्या कैंसर से जूझ रही हिना खान को उनके ब्वॉयफ्रेंड ने छोड़ दिया? एक्ट्रेस ने लिखा- लोग यूज करते हैं
Hina Khan Relationship: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों काफी परेशानियों से जूझ रही हैं। वह अपनी लाइफ के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं।
5वें कीमोथेरेपी सेशन के बाद हिना खान की हालत
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी इस गंभीर बीमारी के इलाज से जुड़ी सारे अपडेट्स फैंस को दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि 5वें कीमोथेरेपी सेशन के बाद उनकी हालत कैसी है।

हिना खान अमेरिका रवाना हो गई हैं
आपको बता दें कि कीमोथैरेपी के बीच हिना खान अमेरिका रवाना हो गई हैं। कहा जा रहा है कि वह अपने इलाज के लिए अमेरिका गई हैं। इसी बीच ये खबर भी सामने आ रही हैं कि हिना का उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से ब्रेकअप हो गया है। इस बात का पता एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट से चल रहा है।
हिना खान और रॉकी जायसवाल का हुआ ब्रेकअप?
-हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। एक्ट्रेस की पोस्ट देख अब हर कोई ये अंदाजा लगा रहा है कि उनका बॉयफ्रेंड रॉकी से ब्रेकअप हो गया है।
-हिना खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है- अगर मैंने जिंदगी में कुछ सीखा है तो वो ये है की प्यार करने वाले लोग आपको कभी छोड़कर नहीं जाते। जो लोग छोड़ते हैं वो किसी का इस्तेमाल कर रहे होते हैं।
हिना की पोस्ट से फैंस हुए परेशान
हिना की इस पोस्ट को देखकर अब उनके फैंस परेशान हो गए हैं। हर कोई ये सोच रहा है कि एक्ट्रेस के इस मुश्किल दौर में बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने उनका साथ क्यों छोड़ दिया है। हालांकि पोस्ट में हिना ने किसी का नाम नहीं लिखा है और न ही रॉकी का इस पर कोई रिएक्शन सामने आया है।
हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी
-हिना खान और रॉकी जयसवाल टीवी के सबसे अच्छे कपल माने जाते हैं। रॉकी पहली बार सुर्खियों में तब छा गए थे जब वह रिएलिटी शो बिग बॉस 11 के एक एपिसोड में पहुंचे थे और नेशनल टेलीविजन पर हिना खान को प्रपोज किया था।
-साल 2009 में हिना खान ने स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इसी दौरान रॉकी से उनकी मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों के प्यार की कहानी शुरू हुई थी।
-हिना और रॉकी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैं। हालांकि बीच में इस जोड़ी के टूटने की खबर भी सामने आई थी। लेकिन आधिकारिक तौर पर कपल ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
-जानकारी के अनुसार हिना खान मुस्लिम हैं और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications