Himansh Kohli की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, क्या हुआ एक्टर के साथ? फैंस से कहा- दुआ मांगो

Himansh Kohli: बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि हिमांश कोहली इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर को चिंताजनक स्थिति में अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

हिमांश कोहली की बिगड़ी तबीयत
फिलहाल अस्पताल से एक्टर हिमांश कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में हिमांश कोहली ने अपनी हालत को लेकर खुलासा किया है।

Himansh Kohli

हिमांश कोहली ने वीडियो जोरी कर दिया हेल्थ अपडेट

-हिमांश कोहली ने बताया है कि बीते कुछ दिनों से वह कई तरह की शारीरिक चुनौतियों से गुजर रहे थे। वीडियो में एक्टर का चेहरा एकदम उतरा हुआ नजर आ रहा है। हॉस्पिटल की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे एक्टर हिमांश कोहली ने अब वीडियो जारी कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

-हिमांश कोहली ने वीडियो में कहा है- मुझे काफी सारे लोगों के कॉल्स और मैसेज आ रहे थे। पिछले 10-15 दिनों से मैं पूरी तरह से गायब हो गया था। हेल्थ कंसर्नस थे और ये सारी चीजें अनएक्सपेक्टेड होती हैं। पिछले 10-15 दिनों से चीजें बेहद ही मुश्किल थीं, लेकिन बहुत सारे लोगों ने, जो मेरे अपने हैं, उन्होंने मेरा साथ दिया है।

-हिमांश कोहली ने कहा है- जब मैं टूट रहा था, मेरे अपने मेरे साथ खड़े रहे। आज थोड़ा बेहतर हूं, इसलिए सबसे बात कर पा रहा हूं। इस दौरान मैंने किसी को कुछ बोला नहीं क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मैं अपने आपको लाचार और बेबस दिखाऊं।

-हिमांश कोहली ने आगे कहा- मेरे डॉक्टर मेरे आसपास थे। उन्होंने बहुत अच्छे से ख्याल रखा मेरा, इसलिए मैं आप लोगों से बात कर पा रहा हूं। कुछ दिनों में मैंने ये जरूर सीखा है कि अपनी हेल्थ को हल्के में मत लीजिए। आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ आपकी प्रायोरिटी होनी चाहिए।

'अभी मैं थोड़ा कमजोर महसूस कर रहा हूं'

-हिमांश कोहली ने सभी लोगों का धन्यवाद दिया और कहा कि अभी वो थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही वापसी करेंगे। उन्होंने ये भी बताया है कि वो अपनी समस्याओं से लड़ते रहे हैं और जल्द ही रिकवर करेंगे।

-हिमांश कोहली ने कहा- मेरे साथ जो कुछ हुआ है, वो मेरे बेहतर के लिए हो रहा है। मैं अचानक चिंताजनक स्थिति में पहुंचा और मुझे एहसास हुआ कि मुझे अपनी हेल्थ को फॉर ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए था। हिमांश कोहली ने अपने सभी फैंस से उनके लिए दुआ करने को भी कहा है। हालांकि एक्टर ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्हें हुआ क्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+