Blackbuck Poaching case में सलमान खान को मिली राहत, हाईकोर्ट ने एक्टर की इस याचिका को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 21 मार्च। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को काला हिरण शिकार केस में सोमवार को बड़ी राहत मिली है। 1998 काला हिरण शिकार मामला राजस्थान हाई कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान की ट्रांसफर याचिका को मंजूर कर लिया है। अभिनेता से जुड़ी याचिकाओं पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

कोर्ट में सलमान खान ने की थीये अपील
सालों पहले काले हिरण के शिकार मामले में जेल तक की सजा काट चुके सलमान खान को इस केस में सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट मेंसलमान खान ने उक्त केस को हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए कोर्ट में अपील की थी। इस अपील पर सुनर्वा करते हुए कोर्ट ने इस पर सहमति जताई है

बहन अलवीरा भी कोर्ट आईं थी
कोर्ट द्वारा मंजूरी देने के बाद अब काला हिरण शिकार केस से जुड़ी तीन याचिकाओं की सुनवाई अब सेशन कोर्ट नहीं बल्कि हाईकोर्ट में होगी। हाईकोर्ट में आज सुनवाई के समय सलमान की बहन अलवीरा भी सलमान खान के साथ मौजूद रहीं।

जानें क्या है केस
बता दें 1998 में जब सलमान खान फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे तो उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने इस दौरान काले हिरण का शिकार कियाफ कांकाणी गांव में काले हिरण के शिकार करने के आरोप में सलमान खान को ट्रायल कोर्ट ने दोषी बताते हुए 5 साल की जेल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के आदेश के बाद सलमाना काफी समय तक जेल की सजा भी काटी थी।

सेशन कोर्ट में सलमान के खिलाफ ये तीन केस चल रहे हैं
- कोर्ट ने आर्म्स एक्ट में एक्टर सलमान खान को पहले बरी कर दिया था लेकिन 5 साल की सजा के लिए एक्टर ने अपील की है।
- राजस्थ्थान सरकार ने आर्म्स एक्ट में सलमान को बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट में अपील की है।
- सलामान खान के खिलाफ पूनमचंद ने एक केस दायर किया है।
अब सोमवार के कोर्ट के आदेश के बाद इन तीनों केस पर सुनवाई हाई कोर्ट करेगी।












Click it and Unblock the Notifications