जल्द ही इन फिल्मों के रिलीज होंगे सीक्वल, जिसका फैंस को है बेसब्री से इंतजार, देखिए पूरी लिस्ट

साल 2022 में बॉलीवुड जगत एक बार फिर धमाल मचा रहा है। लेकिन, इस बार कईं हिट फिल्मों के सीक्वल रिलीज किए जाएंगे।

मुंबई, 10 जून: साल 2022 में अब तक कईं फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिनमें से कुछ फिलमें बॉकिस ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाईं। वहीं उनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिसका फैंस कईं सालों से इंतजार कर रहे हैं। अब उन्हीं फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। जी हां आपकी मनपसंद फिल्मों का जल्द ही सीक्वल रिलीज होगा। यहां देखिए पूरी लिस्ट

जल्द रिलीज होंगे इन फिल्मों के सीक्वल

जल्द रिलीज होंगे इन फिल्मों के सीक्वल

इस साल एंटरटेनमेंट जगत में कईं फिल्में धमाल मचाने आ रही हैं। लगातार कईं फिल्में रिलीज हो रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। इस बीच आज हम आपको उन फिल्मों के बार में बताएंगे जो कि, फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी और अब उनमें से कुछ फिल्मों का सीक्वल देखने को मिलेगा।

भूल भुलैया का सीक्वल

तनु वेड्स मनु, धूम, डॉन, गोलमाल, हाउसफुल, रेस, कृष और हेरा फेरी लोकप्रिय सीक्वेल के कुछ उदाहरण हैं। इनमें से एक भूल भुलैया 2 है जो कि, हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर अटकलें लगाई गई थी कि, क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कमाल कर पाएगी या नहीं। लेकिन, फिल्म अब तक रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है। अब इस लिस्ट में देखिए वो फिल्में जिनका सीक्वल रिलीज किए जाएंगे।

एक विलेन रिटर्न्स

एक विलेन रिटर्न्स

एक विलेन रिटर्न्स एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2014 में रिलीज हुआ था। फिल्म का नाम एक विलेन था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर मुख्य रोल में नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अब एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। ये फिल्म 29 जुलाई 2022 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टाइगर 3

टाइगर 3

इन दिनों सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 काफी सुर्खियों में है। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। टाइगर का पहला पार्ट एक था टाइगर, जो 2012 में रिलीज़ हुई थी और उसके बाद टाइगर ज़िंदा है, जो 2017 में रिलीज़ हुई थी। टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल फिल्म की शुटिंग पूरी हो चुकी है।

दोस्ताना 2

दोस्ताना 2

करण जौहर की फिल्म दोस्ताना साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। अब इस फिल्म का सीक्वल जल्द ही रिलीज़ होने की उम्मीद है। फिल्म में मुख्य किरदार के लिए पहले कार्तिक आर्यन को चुना गया था। लेकिन, करण जौहर और कार्तिक के बीच हुई अनबन के कारण फिल्म को होल्ड पर डाला हुआ है।

गो गोवा गॉन 2

गो गोवा गॉन 2

गो गोवा गॉन जो कि साल 2013 में रिलीज हुई थी। अब ये सीक्वल, गो गोवा गॉन 2 के साथ लौट रही है। वीर दास, कुणाल खेमू, सैफ अली खान, और आनंद तिवारी अपनी प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं। कलाकारों में राधिका मदान और पूजा गुप्ता भी शामिल हैं। फिलहाल फिल्म कब रिलीज होगी इसकी फिल्म मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है।

इश्क विश्क रिबाउंड

अगले साल 2023 में बॉलीवुड की ड्रामा फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' रिलीज होगी। ये फिल्म "इश्क विश्क" का सीक्वल है। फिल्म में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल मुख्य भूमिका में हैं। इश्क विश्क रिबाउंड का निर्देशन निपुण अविनाश धर्माधिकारी द्वारा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+