Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में अब अक्षय कुमार को वापस लाएंगे सुनील शेट्टी, बोले- 'प्रोड्यूसर से करूंगा बात'

फिल्म हेरा फेरी 3 का अब अक्षय कुमार हिस्सा नहीं रहेंगे। जिसका ऐलान उन्होंने एक इवेंट के दौरान किया। हालांकि अब इस पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है।

Hera Pheri 3: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म हेरा फेरी में राजू का किरदार करके फैंस के दिल और दिमाग में जो छाप छोड़ी है उसे लोग आज भी नहीं भुला पाए। हालांकि अब एक्टर ने इसके तीसरे पार्ट से किनारा कर लिया है। जब से अक्षय कुमार ने इस बात का ऐलान किया है कि वह हेरा-फेरी 3 का हिस्सा नहीं रहेंगे। तभी से सोशल मीडिया फैंस ये मांग कर रहे हैं कि एक्टर को फिल्म में वापस लाया जाए। लेकिन फैंस की अब ये इच्छा जल्द ही सुनील शेट्टी पूरा करेंगे।

हेरा फेरी 3 से अलग हुए अक्षय कुमार

हेरा फेरी 3 से अलग हुए अक्षय कुमार

बता दें कि, फिल्म हेरा-फेरी 3 में अब अक्षय कुमार नहीं नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ये बयान दिया था कि, उन्हें फिल्म का ऑफर दिया गया था लेकिन एक्टर को स्क्रिप्ट कुछ खास पसंद नहीं आई। इसलिए खुद को उन्होंने फिल्म से अलग कर लिया। अब अक्षय कुमार के इस फैसले पर सुनील शेट्टी का बड़ा बयान सामने आया है।

एक्टर के फैसले से सुनील शेट्टी हुए हैरान

एक्टर के फैसले से सुनील शेट्टी हुए हैरान

अक्षय कुमार के इस फैसले पर सुनील शेट्टी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद 'हेरा फेरी 3' के प्रोड्यूसर से इस पर बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि अक्षय कुमार इस फिल्म में वापस आ जाएं। मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि, 'सब कुछ ट्रैक पर चल रहा था। सारी बातचीत भी हो गई थी। मुझे नहीं पता कि अचानक क्या हुआ और अक्षय कुमार फिल्म से हट गए।'

बोलें- 'मैं चाहता हूं कि तीसरे पार्ट में......'

बोलें- 'मैं चाहता हूं कि तीसरे पार्ट में......'

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि वह फिल्म के प्रोड्यूसर से इस पर बात करेंगे। 'मैं फ्री होते ही फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियावाला के साथ बैठूंगा और जानने का प्रयास करूंगा कि ऐसा क्यों हुआ। अक्षय, परेश और मैंने इस फिल्म में जी-जान लगाई है और चाहता हूं कि तीसरे पार्ट में भी हम तीनों साथ दिखाई दें'।

प्रोड्यूसर से बात करेंगे सुनील शेट्टी

प्रोड्यूसर से बात करेंगे सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने अब अक्षय कुमार को वापस इस फिल्म में लाने का जिम्मा उठाया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि, अगर उनकी ये कोशिश कामयाब रही तो इस फिल्म में अक्षय कुमार जरूर दिखेंगे। उन्होंने कहा कि 'हेरा फेरी 3' राजू, बाबू भैया और श्याम के बिना अधूरी रहेगी। खैर सुनील शेट्टी के इस बयान से फैंस काफी खुश हो जाएंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर लगातार इसकी मांग उठ रही थी। अब देखना होगा कि सुनील शेट्टी की ये कोशिश क्या रंग लाती है।

अक्षय कुमार ने ठुकराया था ऑफर

अक्षय कुमार ने ठुकराया था ऑफर

बता दें कि हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, 'मुझे अफसोस है कि मैं अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहूंगा। इस फिल्म के लिए मुझे ऑफर मिला था लेकिन मैं स्क्रिप्ट से खुश नहीं था इसलिए मैंने खुद को अलग करना सही समझा।'

परेश रावल ने फिल्म कार्तिक का रोल किया था कंफर्म

परेश रावल ने फिल्म कार्तिक का रोल किया था कंफर्म

इस बात की पुष्टि सबसे पहले परेश रावल ने की थी। एक्टर ने पिछले दिनों कंफर्म किया था कि, 'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जिसके बाद से फैंस ये अनुमान लगाने लगे थे कि वह राजू का किरदार निभाएंगे। लेकिन बाद में मेकर्स द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि फिल्म से राजू का किरदार हटा दिया गया। जिसके बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+