अक्षय कुमार की फिल्म 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू! क्या सचमुच कार्तिक आर्यन को लगेगा तगड़ा झटका?
खबरें हैं कि फिल्म 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग चुपके-चुपके ही शुरू हो चुकी है। फिल्म में कार्तिक की जगह अब अक्षय कुमार का ही नाम सामने आ रहा है। जिसके बाद फैंस काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Hera Pheri 3 shooting: फिल्म 'हेरा फेरी' को लेकर फैंस के बीच तगड़ा सस्पेंस बना हुआ था। खबरें थीं कि फिल्म में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं, जो दर्शकों को जमकर एंटरटेन करेंगे। अब हाल ही में फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये कि फिरोज नाडियाडवाला ने फिल्म की शूटिंग बिना किसी आधिकारिक बयान के शुरू कर द है। यानी कि अब ये साफ है कि फिल्म हेरा फेरी के अगले पार्ट का निर्देशन सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को डायरेक्ट करने वाले फरहाद सामजी करने वाले हैं। खबर के सामने आने के बाद दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, 'हेरा फेरी 3' का डायरेक्शन अनीस बज्मी नहीं कर रहे बल्कि फरहाद सामजी कर रहे हैं। पहले खबरें थीं कि अनीस ही इस फिल्म का डायरेक्श करेंगे। लेकिन खबरें ये भी थीं कि अक्षय कुमार को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। हालांकि, अब फिल्म की शूटिंग कैसे शुरू हो गई, ये साफ नहीं है।
इस बीच फिल्म में लीड रोल में कार्तिक आर्यन के होने की भी बात सामने आ रही थीं। लेकिन फैंस को फिल्म में अक्षय कुमार को ही देखना था। सोशल मीडिया पर कार्तिक का नाम सुनकर फैंस का गुस्सा भी भड़क उठा था। ऐसे में फिल्म में कार्तिक की जगह अक्षय के होने का ये भी बड़ा कारण माना जा रहा है।
हालांकि, कार्तिक आर्यन के फैंस इस बात से खुश थे कि फिल्म में अक्षय की जगह इस बार वे नजर आएंगे। ऐसे में उन्हें इस रोल में देखना काफी दिलचस्प भी था। लेकिन अब कार्तिक की जगह अक्षय कुमार का नाम सामने आने के बाद फैंस के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है। इससे पहले कार्तिक अक्षय की फिल्म भूल भुलैया 2 में भी काम कर चुके हैं। ये फिल्म एक्टर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। ऐसे में फिल्म हिट होने के ठीक बाद ही फिल्म भूल भुलैया 3 के लिए भी उनका नाम सामने आ रहा था।
हेरा फेरी 3 की बात करें, तो ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज हो सकती है। हालांकि, फिल्म में कौन-कौन से एक्टर किस किरदार में होंगे, ये बात अभी साफ नहीं है। फिलहाल हेरा फेरी 3 में दोबारा अक्षय कुमार को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications