Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट, बॉलीवुड का ये सुपरस्टार करेगा विलेन का रोल

फिल्म हेरा फेरी 3 पुरानी स्टारकास्ट यानी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। खबर के मुताबिक फिल्म में अब एक विलेन की एंट्री हुई है।

Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी फिल्म हेरा फेरी का तीसरा पार्ट लगातार सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार नहीं नजर आएंगे। हालांकि अब ऐसा नहीं है 'हेरा फेरी 3' में पुरानी स्टारकास्ट यानी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एकसाथ नजर आने वाले हैं। फिल्म से कार्तिक आर्यन का पत्ता कट चुका है और अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।

Hera Pheri 3

ये एक्टर करेंगे विलेन का रोल
बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, हेरा फेरी 3 में विलेन के रोल एक बड़े सुपरस्टार की एंट्री हुई है। अब फैंस के मन में आ रहा होगा कि आखिर इस फिल्म में कौन वो सुपरस्टार है जो विलेन के किरदार से सबको हंसाने आने वाले हैं। आपको बता दें कि, वो और कोई नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता संजय दत्त है। जी हां संजय दत्त फिल्म हेरा फेरी 3 में विलेन के रोल में दिखेंगे। खबर ये भी है कि, उनका कैरेक्टर एक अंधा और अजीब होगा जो फैंस को हंसने पर और मजबूर कर देगा।

अरशद वारसी की हो सकती है एंट्री
माना ये भी जा रहा है कि इस बार फिल्म में अरशद वारसी की भी एंट्री हो सकती है। हालांकि इसको लेकर कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। वहीं कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी। जिसमें अक्षय कुमार हेरा फेरी वाली शर्ट पहने नजर आए। तो परेश रावल अपने लुंगी में दिखे। जब से इस फिल्म को लेकर ऐलान हुआ तभी से फैंस फिल्म से जुड़े हर नए अपडेट को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस फिल्म का निर्देशन फिरोज नाडियाडवाला कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार को वापस लाने में उनका सबसे बड़ा योगदान है।

Recommended Video

    Public Reaction On Selfie: Akshay Kumar और Imran Hashmi की फिल्म पर क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+