6 साल की थीं हेमा मालिनी, जब हुई थी धर्मेंद्र की पहली शादी! बेटे सनी देओल से उम्र में है बस इतना फर्क
Hema Malini and Dharmendra: हेमा मालिनी अपने समय की शानदार एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने लाखों दिलों पर राज किया। हेमा मालिनी ने अपने से बड़े एक्टर संग इश्क रचाया था, जिसके बाद फिल्मी गलियारों पर इसकी खूब चर्चा होने लगी थी। फिर हेमा ने पहले से शादीशुदा धर्मेंद्र संग शादी कर ली थी।
मगर इस बीच एक सच जिससे शायद सब अंजान हैं वो ये कि धर्मेंद्र की पहली शादी जब हुई थी, तो हेमा मालिनी बहुत छोटी थीं। हेमा की उम्र तब मात्र 6 साल थी। किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि 6 साल की हेमा बड़ी होकर अपने से इतने बड़े एक्टर को डेट करेंगी वो भी पहले से ही शादीशुदा।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साथ में कई सारी फिल्में कीं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। हेमा मालिनी ने फिर आगे जाकर पहले से ही शादीशुदा धर्मेंद्र को डेट किया। और फिर बाद में धर्मेंद्र और हेमा ने शादी कर ली। जब दोनों ने शादी की थी तो हेमा की उम्र 32 साल थी, जबकि धर्मेंद्र तब 45 साल के थे।
वहीं अगर बात करें धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की तो हेमा और सनी की उम्र में भी कुछ ज्यादा फर्क नहीं है। हेमा सनी से सिर्फ 9 साल ही बड़ी हैं। बता दें कि सनी और बॉबी धर्मेंद्र की पहली पत्नी से बच्चे हैं। वहीं हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं। ईशा देओल और निशा देओल, जिनकी परवरिश हेमा ने अकेले ही की है।












Click it and Unblock the Notifications