बेटी के तलाक के बीच हेमा मालिनी ने उठाया ये बड़ा कदम! जानिये आखिर क्यों चर्चा में हैं धर्मेंद्र की 'ड्रीमगर्ल'
Hema Malini News: हेमा मालिनी बीते कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में हैं। फैंस की ड्रीमगर्ल का बीते दिनों एक क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें वे रोती हुई दिख रही थीं। ऐसे में परिवार में चल रही दिक्कतों के बीच हेमा का ये वीडियो फैंस के लिए परेशानी बन गया था। अब बेटी ईशा के तलाक की खबरों के बीच हेमा एक अलग ही राह पर निकल चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
हेमा मालिनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फैंस की चहेती हेमा को आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं, जितना कि एक समय पर उनकी फिल्मों के लिए करते थे। हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं और एक बेटी ईशा के तलाक के बाद एक्ट्रेस फिर चर्चा में आई हैं। अब हेमा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस ने फिर एक बार कयास लगाना शुरू कर दिया।

दरअसल, हेमा मालिनी अपनी बेटी की तलाक की खबरों के बीच रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं। इस बीच फैंस ने कयास लगाए कि अभिनेत्री ने आध्यात्म की डगर पकड़ी, क्योंकि परिवार में कुछ भी सही नहीं है। हेमा ने मंदिर मे पूजा अर्चना की और फिर मीडिया से बात भी की। हेमा ने अयोध्या मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर भी काफी कुछ कहा।

हेमा ने कहा कि यहां कि सभी व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं और मंदिर की वजह से काफी सारे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। बताते चलें कि एक्ट्रेस बेटी के तलाक के बाद पहली बार राममंदिर पहुंची हैं। ऐसे में फैंस का कहना है कि घर में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा इसलिए अभिनेत्री रामलला से परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना करने अयोध्या पहुंचीं।












Click it and Unblock the Notifications