हिजाब विवाद पर बोलने वालीं हेमा मालिनी के पास है कितनी संपत्ति? कभी पहनावा देख लोग उड़ाते थे मजाक

मुंबई, 11 फरवरी। कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब देशभर के कोने-कोने में फैल गया है। सड़क हो या सोशल मीडिया पर कोई इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। कुछ लोग स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध के समर्थन में हैं, तो वहीं कुछ इसके खिलाफ। इस मामले पर बीते गुरुवार चर्चा उस समय तेज हो गई जब अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी ने अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने साफ शब्दों में कहा कि स्कूल शिक्षा के लिए होते हैं और धार्मिक मामलों को वहां नहीं ले जाया जाना चाहिए।

हिजाब विवाद पर दिया था बयान

हिजाब विवाद पर दिया था बयान

हेमा ने आगे कहा, 'स्कूल की एक ड्रेस और यूनिफॉर्म होती है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए, स्कूल के बाहर आप जो चाहे पहन सकते हैं।' हेमा मालिनी के इन विचारों पर अब ट्विटर पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी हो रही हैं। आज हम आपको हेमा मालिनी के विचारों नहीं बल्कि उनकी इनकम और संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं। हेमा मालिनी की सालाना नेट वर्थ सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अपनी एक्टिंग से किरदार में फूंकी जान

अपनी एक्टिंग से किरदार में फूंकी जान

अगर आप भी हेमा मालिनी के फैन हैं तो इस बात से जरूर परिचित होंगे कि उन्हें 'ड्रीम गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। 'शोले' की 'बसंती' हो या 'सीता-गीता', हेमा मालिनी ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किरदार में जान फूंक दी थीं। अब वह भले ही बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में जरा भी कमी नहीं आई है। यही कारण है कि उनकी गिनती करोड़पति एक्ट्रेसेस में होती है। उनके पास अरबों की संपत्ति हैं।

अरबों की मालकिन हैं हेमा मालिनी

अरबों की मालकिन हैं हेमा मालिनी

एक रिपोर्ट की मानें तो हेमा मालिनी के पास 440 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। कभी अपनी साड़ियों को लेकर ट्रोल होने वालीं हेमा मालिनी के पास आज महंगी-महंगी साड़ियों का कलेक्शन है। एक इंटरव्यू में हेमा ने बताया था कि उनकी मां जया चक्रवर्ती हमेशा उन्हें ट्रेडिशनल साड़ियां ही पहनाती थीं। हालांकि कई बार उन्होंने मां का विरोध भी किया लेकर हर बार कोशिश नाकाम हो जाती।

साड़ी का उड़ाया जाता था मजाक

साड़ी का उड़ाया जाता था मजाक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब हेमा मालिनी कांजीरम साड़ियां पहनकर शूट पर जाती थीं तो फिल्म मेकर्स की पत्नियां उन्हें देखकर हंसती थीं। एक बार हेमा ने खुद बताया था कि फिल्म मेकर की पंजाबी वाइफ ने उनकी साड़ी का खूब मजाक बनाया था। उन्हें मदरासन कहा जाता था। हेमा ने बताया कि उनकी मां का दिल बहुत बड़ा था, वो आज जो भी हैं उन्हीं की वजह से हैं। मां के कहने पर ही हेमा ने शास्त्रीय नृत्य सीखा था।

लोकसभा चुनाव में दिया था संपत्ति का ब्योरा

लोकसभा चुनाव में दिया था संपत्ति का ब्योरा

वापस टॉपिक पर लौटकर एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कमाई में पिछले 5 साल में करीब 34 करोड़ का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 73 साल की हेमा मालिनी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर मथुरा से जीत दर्ज की थी। चुनाव में दिए अपने हलफनामे में हेमा मालिनी ने अपनी कुल संपत्ति 249 करोड़ रुपए बताई थी। हेमा द्वारा बताई गई संपत्ति में से उनके नाम 114 करोड़ रुपए थे। वहीं, उनके पति धर्मेंद्र के पास 135 करोड़ रुपए हैं।

करोड़ों की कार और आभूषण

करोड़ों की कार और आभूषण

2014 के मुकाबले उनकी धर्मेंद्र और हेमा की संपत्ति में 71 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ था। उस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति 178 करोड़ रुपए बताई थी। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वर्तमान में हेमा मालिनी के पास 440 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके नाम कई बैंक अकाउंट हैं और वह कुछ कंपनी के शेयर्स की मालकिन भी हैं। उनके पास 1 करोड़ से अधिक की कीमत वाली कारें है और 2 करोड़ के आभूषण हैं।

यह भी पढ़ें: 'BiKini' पर ट्रोल हुईं Archana Gautam तो फूटा गुस्सा, हेमा मालिनी-रवि किशन का नाम लेकर किया पलटवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+