हेमा मालिनी के साथ कतर एयरवेज की फ्लाइट में हुआ बुरा व्यवहार, शिकायत के बाद भी नहीं मांगी माफी
Hema Malini: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कतर एयरवेज की एक फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने कथित तौर पर हेमा मालिनी के साथ अभद्रता की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विमान में मौजूद यात्रियों ने हेमा मालिनी के साथ दुर्व्यवहार किया जिससे एक्ट्रेस काफी परेशाान हुई हैं। यह घटना तब हुई जब हेमा मालिनी मुंबई एयरपोर्ट से दोहा जाने के लिए कतर एयरवेज की फ्लाइट में यात्रा कर रही थीं।
कतर एयरवेज में हेमा मालिनी के साथ बदसलूकी
जानकारी के अनुसार जब हेमा मालिनी फ्लाइट में सो रही थीं तो उस विमान में मौजूद दूसरे यात्रियों ने मोबाइल से उनकी तस्वीर लेने की कोशिश की थे। हेमा मालिनी के साथ ये दुर्व्यवहार तब किया गया जब वह रात के करीब 2 बजे फ्लाइट में आराम से सो रही थीं।

हेमा मालिनी को बिना बताए यात्री ले रहे थे तस्वीर
कथित तौर पर एयरलाइंस में मौजूद क्रू मैंबर्स ने भी इस घटना पर ध्यान नहीं दिया। आपको बता दें कि हेमा मालिनी की तरफ से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अभी तक कतर एयरवेज की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी कतर एयरवेज की बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही थीं।
कतर एयरवेज ने नहीं मांगी हेमा मालिनी से माफी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी के सहायकों ने कतर एयरवेज की फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों के अभद्र व्यवहार के खिलाफ शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी होने पर नाराजगी व्यक्त की है। शिकायत में फ्लाइट के लापरवाह क्रू मेंबर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही एयरवेज से ये सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है कि आगामी 11 सितंबर 2023 को वापसी उड़ान के दौरान उनके साथ ऐसी स्थिति बिल्कुल न हो।












Click it and Unblock the Notifications