जब ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे सलमान खान, तो इस एक्ट्रेस को किया शादी के लिए प्रपोज, सालों बाद हुआ खुलासा

Heeramandi Actress Sharmin Segal: संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। जिसमें सोनाक्षी सिंहा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला और संजय लीला भंसाली की भांजी शरमिन सहगल मुख्य भूमिका में नजर आए।

हीरामंडी सीरीज में शरमिन सहगल की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से जुड़ा एक मजेदार खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान भाईजान ने एक बार उन्हें प्रपोज किया था।

Salman Khan

बता दें कि, साल 1999 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' रिलीज हुई थी। जिसका डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और ऐश्वर्या राय ने लीड रोल प्ले किया था। उस वक्त शरमिन अपने मामा से मिलने के लिए सेट पर जाया करती थीं और उनके साथ खूब मस्ती करते थे। इस बीच सलमान खान ने उन्हें मस्ती में शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

शरमिन ने बताया कि उस वक्त वह बहुत छोटी थीं और उनकी उम्र महज 4 साल के आसपास थी। जब सलमान खान ने उन्हें प्रपोज किया था तो एक्ट्रेस ने इस ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया था। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'अब मैं 28 साल की हो चुकी हूं और जब उस बारे में सोचती हूं तो हंसी आती है।'

बता दें कि, शरमिन सहगल ने साल 2019 में फिल्म मलाल से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा वो अतिथि देव भव: में देखा गया है। हालांकि इन दोनों ही फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं अब हीरामंडी वेब सीरीज से उन्होंने शानदार वापसी की है। फैंस उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+