विकी कौशल की कैटरीना से शादी की खबरें सुन क्या महसूस करती हैं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन, खुद बताया

मुंबई, 11 नवंबर: एक्टर विकी कौशल और कैटरीना कैफ का रिश्ता बीते काफी दिन से फिल्मी गलियारों को हॉट टॉपिक बना हुआ है। दोनों के रिश्ते में होने की बात सामने आ चुकी है और माना जा रहा है कि जल्दी ही दोनों शादी करने वाले हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं और दोनों अगले महीने दिसंबर में शादी कर लेंगे। कैटरीना और विकी के रिश्ते को लेकर मीडिया में लगातार आ रही खबरों को लेकर एक्टर की की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी का रिएक्शन आया है।

इस ओर ध्यान नहीं देना चाहतीं हरलीन

इस ओर ध्यान नहीं देना चाहतीं हरलीन

एक्ट्रेस हरलीन सेठी अपने पूर्व प्रेमी विकी कौशल की जिंदगी पर अब ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहती हैं। हरलीन की एक दोस्त के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया है कि हरलीन विकी के साथ अपने रिश्ते से काफी आगे बढ़ चुका हैं। अब पूरी तरह से मूव ऑन कर चुकी हैं और काम पर फोकस कर रही हैं।

विकी पर नहीं करना चाहतीं बात

विकी पर नहीं करना चाहतीं बात

हरलीन से कोई विक्की और कैटरीना की शादी के बारे में बात करता है तो वह कहती हैं कि उनको इस पर बात नहीं करनी, उनको उस जोन में ना ले जाया जाए। हरलीन इन दिनों एकता कपूर के शो द टेस्ट केस 2 और कुछ दूसरे प्रोजक्ट पर काम कर रही हैं। हलीन का पूरा ध्यान काम पर ही है।

2019 में हुआ था हरलीन का ब्रेकअप

2019 में हुआ था हरलीन का ब्रेकअप

हरलीन सेठी और विकी कौशल ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता बिगड़ा और 2019 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हरलीन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता से मिली शोहरत के बाद अचानक के बाद विकी काफी बदल गए थे। जिसके चलते रिश्ते में अनबन हुई और दोनों अलग हो गए।

दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं विकी और कैटरीना

दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं विकी और कैटरीना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकी और कैटरीना दिसंबर में 7-9 तारीख के शादी करने जा रहे हैं। विकी और कटरीना की शादी राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा में होगी। कहा जा रहा है कि विकी कौशल इस शादी को अगले साल तक आगे बढ़ना चाहते थे मगर कैटरीना के दबाव डालने पर यह शादी दिसंबर में हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+