हार्दिक नहीं बल्कि इस शख्स के साथ दिखीं नताशा, तलाक के सवाल पर क्या बोलीं? सामने आया Video
Hardik Pandya wife Natasha Video: हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के सेपरेशन की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। हालांकि दोनों की तरफ से ही इसे लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। इस बीच नताशा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे किसी शख्स के साथ नजर आ रही हैं।
हाल ही में तलाक की खबरों के बीच पहली बार नताशा पैपराजी के कैमरे में कैप्चर हुईं। नताशा ने पिंक कलर की शर्ट के साथ शॉर्ट्स कैरी किये हुए थे। इस दौरान गौर करने वाली बात ये थी कि नताशा अकेली नहीं थीं। उनके साथ कोई था। ये शख्स कौन था, चलिये जानते हैं।

नताशा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पैपराजी ने भी जब उन्हें देखा तो तलाक के बारे में पूछने की कोशिश की मगर नताशा इन सवालों से पल्ला झाड़ती दिखीं। नताशा ने सिर्फ थैंक्स कहकर किनारा कर लिया। इस बीच नताशा के साथ एक शख्स भी कैमरा में कैद हुआ।
आपको बता दें कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की हसीना दिशा पाटनी का रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड है। दिशा के रूमर्ड बीएफ के साथ ही नताशा आउटिंग पर कहीं गई थीं। नताशा ने इस दौरान पैपराजी के कैमरे की ओर तो देखा मगर उन्होंने कुछ भी कहा नहीं।
साफतौर पर दिख रहा था कि वे अपने तलाक की खबरों पर कुछ कहना नहीं चाहती हैं। सोशल मीडिया पर इस बीच नताशा को किसी दूसरे लड़के के साथ देखकर फैंस तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि ये तो गलत बात है। नताशा ने हार्दिक का भी करियर खराब कर दिया। जिंदगी खराब कर दी।
बता दें कि तलाक की खबरों के बीच खबरें ये भी थीं कि हार्दिक पांड्या को अब नताशा को अपनी प्रॉपर्टी का 70 प्रतिशत हिस्सा बीवी को देना होगा। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो वक्त आने पर ही पता लगेगा। फिलहाल फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो।












Click it and Unblock the Notifications