किसे देख घबरा गया हार्दिक पांड्या का बेटा? क्या पैरेंट्स के अलग होने से परेशान है अगस्त्य? आखिर क्या है मामला
Hardik Pandya Son Agastya Viral Video: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के अलग होने के बाद से उनका बेटा अगस्त्य पांड्या बारी बारी से अपने पैरेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं।
हार्दिक पांड्या और नताशा का टूटा रिश्ता
जुलाई 2024 में ही हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर लोगों को अपने अलग होने के बारे में बताया था। वहीं अलग होने के बाद भी दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका बेटा अगस्त्य कभी अपनी मां के साथ तो कभी पिता के साथ दिखाई दे रहा है।

वेकेशन पर निकलीं अगस्त्य की मां नताशा
तलाक की घोषणा करने के बाद नताशा स्टेनकोविक बेटे अगस्त्य को लेकर कुछ समय के लिए अपने होमटाउन सर्बिया चली गई थीं। वहीं मुंबई वापस लौटते ही वह अगस्त्य को उसके पापा हार्दिक पांड्या के पास छोड़कर फिर से वेकेशन पर निकल गई हैं।
हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य के साथ की थी मस्ती
दूसरी तरफ गणेश चतुर्थी के मौके पर हार्दिक पांड्या बेटे अगस्त्य के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे लेकिन उसके बाद से वह भी अपने बेटे के साथ नजर नहीं आए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अगस्त्य का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर यूजर्स काफी हैरान हो गए हैं।
अगस्त्य पांड्या का वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेट पर अगस्त्य पांड्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि बच्चों के किसी इवेंट का लग रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या के भाई क्रुनाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी, अगस्त्य को बेहद प्यार से अपने पास बुलाने की कोशिश करती है और अगस्त्य का हाथ पकड़ना चाहती हैं, लेकिन अगस्त्य उनका हाथ झटक देता है।
पंखुड़ी को देख घबरा गया अगस्त्य
ऐसा लगता है मानों अगस्त्य को पंखुड़ी से डर लग रहा है और वो एकदम सहम जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके बाद भी जब वीडियो में पंखुड़ी, अगस्त्य को अपने पास बुलाने की कोशिश करती हैं, तो अगस्त्य साफ मना कर देता है और वहां मौजूद एक दूसरी लड़की के पीछे छिप जाता है। हालांकि ये साफ नहीं है कि अगस्त्य, जिस लड़की के पास जाता है, वो उसी के साथ आई है या फिर कोई अजनबी है।
अगस्त्य के चेहरे पर नजर आया डर
बाद में वही लड़की अगस्त्य का हाथ पकड़ उसे वहां से ले जाती है और इस दौरान भी अगस्त्य के चेहरे पर एक अलग ही डर देखा जा सकता है। अगस्त्य एकदम सहमा हुआ बस छिपने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो अगस्त्य, पंखुड़ी को देखकर ऐसे रिएक्ट करने लगे थे।
हार्दिक और नताशा पर भड़के लोग
अगस्त्य पांड्या का ये वीडियो देखने के बाद लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोग तो अगस्त्य के पैरेंट्स यानी हार्दिक और नताशा को ही कोस रहे हैं। लोगों की मानें तो मां-बाप के अलग होने से छोटे बच्चों के मन पर काफी बुरा असर पड़ता है और यही वजह है कि अगस्त्य परेशान रह रहे हैं। अगस्त्य को न तो उनके पिता का साथ मिल पा रहा है और न ही मां नताशा का। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हार्दिक और नताशा पर काफी भड़क गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications