नताशा से अलग हुए 2 महीने के अंदर ही हार्दिक पांड्या को मिलीं 3 हसीनाएं!, तो क्या इसलिए हुआ क्रिकेटर का तलाक?
Hardik Pandya-Natasa Stankovic Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। साल 2020 में इस कपल ने शादी की थी। इसके बाद दोनों ने अपने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया था। वहीं अब दोनों का तलाक भी हो गया है।
हार्दिक पांड्या और नताशा का टूटा रिश्ता
जुलाई 2024 में ही हार्दिक पांड्या और नताशा ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर तलाक की घोषणा की थी। इस स्टेटमेंट में बताया गया था कि दोनों भले ही एक दूसरे से अलग हो रहे हैं लेकिन वह अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलजुल कर ही करेंगे।

हार्दिक पांड्या की जिंदगी में 3 हसीनाओं की एंट्री
आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक से अलग हुए हार्दिक पांड्या को अभी सिर्फ 2 महीने ही हुए हैं और इसी बीच उनका नाम 3 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। दिलचस्प बात ये है कि हार्दिक पांड्या के साथ जिन तीन हसीनाओं का नाम जोड़ा जा रहा है उनका कनक्शेन ग्लैमर वर्ल्ड से है।
हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे
-जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या का नाम सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था।
-मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के मौके पर हार्दिक और अनन्या को एक दूसरे के साथ डांस करते हुए देखा गया था।
-सिर्फ इतना ही नहीं इस मौके पर अनन्या और हार्दिक एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते भी नजर आए थे। हालांकि दोनों ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया
-कहा जा रहा है कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस समय जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक और अनन्या वेकेशन के लिए साथ में ग्रीस गए हैं। ये अफवाहें तब शुरू हुईं जब ग्रीस में एक ही पूलसाइड से दोनों की एक सी तस्वीरें सामने आईं।
-जैस्मिन वालिया एक ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में भी जैस्मिन वालिया ने अपनी एक खास जगह बनाई है।
-जैस्मिन वालिया ने साल 2014 में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था, जहां वो दूसरों के गानें गाकर अपना टैलेंट दिखाती थीं।
हार्दिक पांड्या और इशिता राज
-फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता राज ने खुद हार्दिक पांड्या के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया है।
-इशिता राज फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में नजर आई थीं। इशिता राज ने साफ कहा है कि वह हार्दिक पांड्या के प्यार में पागल हैं।
-इशिता ने कहा है- हार्दिक एक महान क्रिकेटर और ऑल राउंडर हैं। उन्हें बैटिंग करता देखना बहुत मजेदार होता है। मैं उनसे प्यार करती हूं। मैं उनसे शादी तक कर सकती हूं।
पापा के पास पहुंचा बेटा अगस्त्य
आपको बता दें कि नताशा हाल ही में सर्बिया से मुंबई लौटी हैं। मुंबई लौटते ही वह अपने बेटे अगस्त्य को उनके पिता हार्दिक पांड्या के घर छोड़ आई हैं। हार्दिक की भाभी पंखुड़ी शर्मा ने सोशल मीडिया पर अगस्त्य का एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications